ध्यान दें रेल यात्री! कलवा-डोंबिवली के बीच तीन रातें लोकल ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, निकलने से पहले चेक करें रूट

Central Railway Night Block: दिवा स्टेशन पर FOB निर्माण के चलते 21 से 24 अगस्त तक कलवा-डोंबिवली के बीच 3 रातें विशेष ब्लॉक रहेगा। कसारा और कर्जत लोकल डायवर्ट रहेंगी। यात्रा से पहले रूट चेक करें।
Central Railway Night Block CSMT Kasara Karjat Local Diverted
मुंबई लाकल की सांकेतिक फोटो(सोर्स: एआई फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Central Railway Night Block Kalwa Dombivli Local Trains: मध्य रेल ने दिवा स्टेशन पर कल्याण की तरफ फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण कार्य के चलते तीन रात विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।

यह ब्लॉक 21/22, 22/23 और 23/24 अगस्त 2026 की रात को लागू रहेगा। इस दौरान कलवा से डोंबिवली के बीच अप और डाउन स्लो लाइनें प्रभावित रहेंगी।

रात 1:20 से 3:20 बजे तक रहेगा ब्लॉक

मध्य रेल के मुंबई मंडल के अनुसार, दिवा स्टेशन के पास कल्याण एंड पर FOB का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए निर्धारित 3 दिनों तक रात 1:20 बजे से सुबह 3:20 बजे तक दो घंटे का विशेष ब्लॉक लिया जाएगा।

ब्लॉक के दौरान कलवा और डोंबिवली के बीच अप एवं डाउन स्लो लाइन पर रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। यह कार्य यात्रियों की संरक्षा और रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

Central Railway Night Block CSMT Kasara Karjat Local Diverted
वलसाड का रेलवे सेकेंडरी स्कूल, जहां परंपरा और आधुनिक शिक्षा का हुआ अनूठा संगम, जानें 107 वर्षों का शानदार सफर

उपनगरीय ट्रेनें होंगी डायवर्ट

ब्लॉक के कारण CSMT से चलने वाली दो उपनगरीय ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। CSMT से रात 12:08 बजे कसारा जाने वाली ट्रेन और CSMT से रात 12:12 बजे कर्जत जाने वाली ट्रेन को ठाणे और कल्याण के बीच डाउन फास्ट लाइन से डायवर्ट किया जाएगा।

डायवर्जन के कारण दोनों ट्रेनें ठाकुर्ली और कोपर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Central Railway Night Block CSMT Kasara Karjat Local Diverted
छत्रपति संभाजीनगर में आकार ले रहा मिटमिटा सफारी पार्क, जी. श्रीकांत ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा

मध्य रेल के मुताबिक, कल्याण एंड FOB का निर्माण दिवा स्टेशन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य है। विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के दौरान निर्माण कार्य सुरक्षित तरीके से पूरा किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि ये ब्लॉक आवश्यक रखरखाव और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों के लिए जरूरी हैं।

रेल प्रशासन की अपील

दिवा स्टेशन पर FOB निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और असुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल ने आवश्यक इंतजाम किए हैं। देर रात यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे ब्लॉक के समय और ट्रेनों के बदले हुए रूट को ध्यान में रखकर ही अपने घर से निकलें ताकि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com