तत्काल टिकट में बड़ा बदलाव! बिना OTP नहीं कटेगा टिकट, नागपुर-मुंबई-दुरंतो समेत 15 ट्रेनों में सख्ती

IRCTC OTP Rule: 6 दिसंबर से तत्काल टिकट में OTP अनिवार्य। नागपुर–मुंबई दुरंतो समेत 15 ट्रेनों में नया नियम लागू। रेलवे का दावा है कि इससे दुरुपयोग रुकेगा, असली यात्रियों को फायदा।
IRCTC OTP Rule: 6 दिसंबर से तत्काल टिकट में OTP अनिवार्य। नागपुर–मुंबई दुरंतो समेत 15 ट्रेनों में नया नियम लागू। रेलवे का दावा है कि इससे दुरुपयोग रुकेगा, असली यात्रियों को फायदा।
तत्काल बुकिंग बदलाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tatkal Booking Authentication: भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब 6 दिसंबर से 15 ट्रेनों में ओटीपी-आधारित प्रमाणीकरण प्रणाली अनिवार्य कर दी जाएगी। इन ट्रेनों में मध्य रेल नागपुर मंडल की ट्रेनें भी शामिल हैं।

बताया गया कि इस नई प्रणाली के तहत यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त होगा। उसी के सत्यापन के बाद ही टिकट जारी किया जाएगा।

दुरुपयोग पर रोक का प्रयास

यह सुविधा कम्प्यूटरीकृत पीआरएस काउंटर, अधिकृत एजेंट तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट व एप के माध्यम से बुक किए गए सभी तत्काल टिकटों पर लागू होगी। रेल प्रशासन का मानना है कि इस प्रक्रिया से तत्काल कोटे के दुरुपयोग पर रोक लगेगी और वास्तविक यात्रियों को प्राथमिकता से टिकट मिल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि यह नियम ट्रेन 12025 पुणे-हैदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस के लिए 1 दिसंबर से ही लागू किया जा चुका है। मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए तत्काल बुकिंग के समय अपना मोबाइल नंबर सही ढंग से दर्ज करें।

ये ट्रेनें शामिल

नंबर कहां से – कहां तक नाम
12289 मुंबई – नागपुर दुरंतो
12290 नागपुर – मुंबई दुरंतो
20101 नागपुर – सिकंदराबाद वंदे भारत
12219 एलटीटी – सिकंदराबाद दुरंतो
12221 पुणे – हावड़ा दुरंतो
12223 एलटीटी – एर्नाकुलम दुरंतो
12261 मुंबई – हावड़ा दुरंतो
12263 पुणे – हजरत निजामुद्दीन दुरंतो
12293 एलटीटी – प्रयागराज दुरंतो
12298 पुणे – अहमदाबाद दुरंतो
20670 पुणे – हुबली वंदे भारत
20673 कोल्हापुर – पुणे वंदे भारत
20674 पुणे – कोल्हापुर वंदे भारत
12025 पुणे – हैदराबाद शताब्दी
22221 मुंबई – हजरत निजामुद्दीन राजधानी (5 दिसंबर से प्रभावी)
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com