मुंबई में 4 दिनों का मेगा ब्लॉक! प्लेटफॉर्म विस्तार के लिए मध्य रेलवे का बड़ा कदम, जानें ट्रेनों का नया शेड्यूल
Central Railway Block: मध्य रेलवे 15 कोच की लोकल ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म विस्तार कर रहा है। इसके चलते टिटवाला और वाशिंद के बीच 21 से 25 मार्च तक रात में विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Mumbai Railway Block: मध्य रेल के मुंबई मंडल में 15 डिब्बे की लोकल बढ़ाने के लिए कई उपनगरीय स्टेशनों के प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। मध्य रेलवे के अनुसार बड़े पैमाने पर चल रहे इंफ्रा सुधार कार्यों की वजह से विशेष यातायात एवं पॉवर ब्लॉक जरूरी है।
दो स्टेशनों पर ब्लॉक
21 से 25 मार्च को टिटवाला और वाशिंद स्टेशनों के बीच विशेष यातायात एवं पॉवर ब्लॉक होगा। यह ब्लॉक मुंबई लाेकल ट्रेन की 15 कोच वाली रेक को समायोजित करने के विस्तार कार्य के तहत टिटवाला और खडवली स्टेशनों पर नए पॉइंट्स पर अतिक्रमण हटाने और ओएचई के संचालन के लिए परिचालित किया जाएगा।
ब्लॉक की अवधि
- 21/22 मार्च 2026 (शनिवार/रविवार रात 02:10 बजे से 03:25 बजे तक)
- 22/23 मार्च 2026 (रविवार/सोमवार रात 02:10 बजे से 03:25 बजे तक)
- 23/24 मार्च 2026 (सोमवार/मंगलवार रात 02:10 बजे से 03:25 बजे तक)
- 24/25 मार्च 2026 (मंगलवार/बुधवार रात 02:10 बजे से 03:25 बजे तक)
ब्लॉक के कारण ट्रेनों का रेगुलेशन
- 15181 मऊ-एलटीटी एक्सप्रेस और 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को वाशिंद में 02:27 बजे से 3:25 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
- 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को असंगांव में 02:37 बजे से 03:25 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
- 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस को अटगांव में 02:38 बजे से 03:25 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
- 12132 साईनगर शिर्डी -दादर एक्सप्रेस को खर्डी में 02:40 बजे से 03:20 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
- 20104 भटनी-एलटीटी एक्सप्रेस को कसारा में 02:45 बजे से 03:20 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा
- 11002 बल्लारशाह-सीएसएमटी एक्सप्रेस को 03:23 बजे से 03:26 बजे तक कसारा में रेगुलेट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- मुंबई पुलिस के 3 ‘सुपरकॉप्स’ अचानक भेजे गए शहर से बाहर, विधानसभा चुनावों में इन राज्यों में संभालेंगे मोर्चा
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
12174 प्रतापगढ़-एलटीटी एक्सप्रेस, 12545 रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस, 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस, 12361 आसनसन-सीएसएमटी एक्सप्रेस, 15547 रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस और 15267 रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस में 10 से 15 मिनट की देरी हो सकती है। बाद में घोषित की गई विलंबित मेल/एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनों को भी परिचालन सुविधा के अनुसार रेगुलेट/शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
