Central Railway का मेगा ब्लॉक, 18-19 अप्रैल को लोकल सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें डायवर्ट
Central Railway के उपनगरीय मार्ग पर 15 डिब्बों की लोकल शुरू करने की तैयारी में 18-19 अप्रैल को मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कई लोकल ट्रेनें डायवर्ट होंगी, कुछ स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: अपूर्वा नायक
स्पेशल ब्लॉक (सोर्सः सोशल मीडिया)
Central Railway Mega Block: मध्य रेलवे के उपनगरीय मार्ग पर 15 डिब्बो की लोकल चलाने के लिए विभिन्न स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं।
ठाणे में प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 व 4 तथा डोंबिवली में प्लेटफॉर्म क्रमांक 1A, 1 व 2 के विस्तार कार्य हेतु (शनिवार-रविवार रात) को अप एवं डाउन स्लो लाइनों पर विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक होगा।
18 एवं 19 अप्रैल की रात्रि में 12 बजे से सुबह 10 बजे तक ब्लॉक होगा। यह ब्लॉक सेक्शन: मुलुंड-ठाणे एवं दीवा-डोंबिवली (अप एवं डाउन स्लो लाइन) पर रहेगा। कल लोकल ट्रेनों का डायवर्जन होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
अप स्लो लाइन सेवाएं
18.04.2026 को कल्याण से 11:26 से 11:52 बजे के बीच तथा 19.04.2026 को 3:23 से 9:55 बजे के बीच चलने वाली सेवाएं कल्याण-मुलुंड के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और ठाकुर्ली व कोपर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।
Central Railway डाउन स्लो लाइन सेवाएं
18.04.2026 को परेल से रात 10:49 बजे से 19.04.2026 को 12:12 बजे तक तथा 19.04.2026 को विद्याविहार से 4:45 बजे से सीएसएमटी से 9:05 बजे तक चलने वाली सेवाएं मुलुंड-कल्याण के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कोपर व ठाकुर्ली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।
Central Railway अप फास्ट लाइन सेवाएं
19.04.2026 को कल्याण से 5:45 से 09:58 बजे के बीच चलने वाली सेवाएं अपने निर्धारित ठहराव के अतिरिक्त दीवा, मुंब्रा एवं कलवा स्टेशनों पर भी रुकेंगी।
ये भी पढ़ें :- रविवार को Western Railway पर जम्बो ब्लॉक, 19 अप्रैल को फास्ट ट्रेनों पर दिख सकता है सीधा असर
डाउन फास्ट लाइन सेवाएं
19.04.2026 को सीएसएमटी से 5:20 से 9:20 बजे के बीच चलने वाली सेवाएं अपने निर्धारित ठहराव के अतिरिक्त कलवा, मुंब्रा एवं दीवा स्टेशनों पर भी रुकेंगी। ब्लॉक अवधि में सभी अप एवं डाउन लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लगभग 15 मिनट देरी से चलेंगी। ब्लॉक अवधि में सीएसएमटी/दादर आने वाली अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें छठी लाइन पर तथा सीएसएमटी/दादर से जाने वाली डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें पाँचवीं लाइन पर विद्याविहार, कल्याण के बीच डायवर्ट की जाएंगी। इसके साथ सीएसएमटी से कल्याण टिटवाला एवं अन्य रुट पर चलने वाली लोकल ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन होगा।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
