स्टार हाउसिंग फाइनेंस घोटाले में CBI की छापेमारी, फर्जी लोन व शेयर हेरफेर से NHB को ₹80.15 करोड़ का नुकसान

Mumbai Star Housing Finance Scam: सीबीआई ने स्टार हाउसिंग फाइनेंस मामले में मुंबई और उदयपुर में छापेमारी की। फर्जी लोन, ईएमआई हेराफेरी और शेयर मैनिपुलेशन से NHB को 80.15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
The CBI conducted raids at 6 locations in Mumbai and Udaipur in connection with the Star Housing Finance case
सीबीआई छापा, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सीबीआई ने स्टार हाउसिंग फाइनेंस मामले में मुंबई और उदयपुर के 6 ठिकानों पर छापेमारी की।

  • नेशनल हाउसिंग बैंक को कथित तौर पर 80.15 करोड़ रुपये का नुकसान।

  • फर्जी लोन खाते बनाकर रकम निकालने और ईएमआई में हेरफेर का आरोप।

  • फर्जी केवाईसी और काल्पनिक खातों के जरिए घोटाला छिपाने का खुलासा।

  • जांच के दौरान सीबीआई को अहम दस्तावेज और सामग्री मिली।

CBI Raid Star Housing Finance: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने स्टार हाउसिंग फाइनेंस मामले में कथित फर्जी लोन और समान मासिक किस्त (ईएमआई) से जुड़े बड़े वित्तीय घोटाले की जांच तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए उदयपुर और मुंबई में मेसर्स स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के निदेशकों तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों से जुड़े छह ठिकानों पर छापेमारी की।

तलाशी अभियान के दौरान सीबीआई को मामले से जुड़े अहम दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री मिली है। यह जांच उस आरोप से संबंधित है, जिसके मुताबिक कंपनी ने कथित तौर पर नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) को 80.15 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।

फर्जी लोन खातों के जरिए रकम निकालने का आरोप

नेशनल हाउसिंग बैंक की ओर से कराए गए फॉरेंसिक ऑडिट में कथित वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ। ऑडिट के अनुसार, फर्जी लोन खातों के जरिए रकम निकाली गई और बिना वास्तविक नकदी लेन-देन के लोन वितरित किए जाने का रिकॉर्ड तैयार किया गया।

इसके अलावा ईएमआई वसूली के आंकड़ों में कथित तौर पर हेरफेर की गई और फंड को अन्य जगहों पर डायवर्ट किया गया। एफआईआर के मुताबिक, लोन मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) में व्यवस्थित तरीके से काल्पनिक यानी ‘फैंटम’ लोन खाते बनाए गए थे।

The CBI conducted raids at 6 locations in Mumbai and Udaipur in connection with the Star Housing Finance case
महाराष्ट्र एसटी को इलेक्ट्रिक बसों से ₹168 करोड़ का घाटा, कर्मचारी कांग्रेस ने मांगी प्रति KM सब्सिडी

फर्जी खातों के समर्थन में नहीं मिले दस्तावेज

जांच में सामने आया कि कथित फर्जी लोन खातों के समर्थन में वास्तविक फाइलें, जरूरी दस्तावेज और केवाईसी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं थे। रिपोर्ट के अनुसार, इन खातों के जरिए निकाली गई राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से कंपनी के शेयरों में कथित हेरफेर के लिए किया गया।

फर्जी खातों को छिपाने या बंद करने के लिए कर्मचारियों अथवा अन्य व्यक्तियों के नाम पर नए खाते खोले जाने का भी आरोप है। इन खातों में कथित तौर पर नकली केवाईसी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया।

The CBI conducted raids at 6 locations in Mumbai and Udaipur in connection with the Star Housing Finance case
10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, सामान्य शुल्क पर आवेदन और लेट फीस से राहत

ईएमआई की फर्जी प्रविष्टियां दर्ज करने का आरोप

एफआईआर के अनुसार, फर्जी खातों में ईएमआई वसूली की प्रविष्टियां दर्ज की गईं और बकाया राशि का आंशिक या पूरा भुगतान दिखाया गया। जांच में बैंक बही-खातों में गलत प्रविष्टियों तथा वास्तविक बैंक डेबिट के बिना भुगतान दर्ज किए जाने की बात भी सामने आई है।

मुंबई सीबीआई मामले की जांच कर रही है। नेशनल हाउसिंग बैंक एक विकासात्मक वित्तीय संस्थान है। मामले में लगाए गए आरोप जांच के अधीन हैं।