Mumbai: कोलाबा कॉजवे में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, 67 अवैध फेरीवाले हटाए गए
Mumbai: कोलाबा कॉजवे में बीएमसी की कार्रवाई, 67 अवैध फेरीवाले हटाए गए। फुटपाथ और सड़क पर बढ़ रही भीड़ व ट्रैफिक समस्या को देखते हुए अभियान शुरू, आगे भी जारी रहेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
कोलाबा में बीएमसी की कार्रवाई (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: बीएमसी ने बुधवार को दक्षिण मुंबई के कोलाबा कॉजवे इलाके से 67 अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई की है। इस इलाके में फुटपाथ व सड़कों पर फेरीवालों के अतिक्रमण की वजह से पैदल चलने वाले यात्रियों को समस्या होती है।
बता दें कि अवैध फेरीवालों के खिलाफ यह कार्रवाई पिछले चार महीनों में दूसरी बार की गई है। जुलाई में भी बीएमसी ने सार्वजनिक जगहों पर कब्जा जमाने वाले 60 अवैध फेरीवालों को हटाया था।
बीएमसी अधिकारी के मुताबिक, “यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों को अवैध फेरीवालों से मुक्त कराने और कोलाबा की सड़क को भीड़ मुक्त करने के लिए की गई। अधिकारियों ने उन अवैध विक्रेताओं की पहचान की थी, जिन्होंने कॉजवे पर स्टॉल लगाए थे। बुधवार सुबह इन स्टॉलों को हटाया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
ट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
ये भी पढ़ें :- Mumbai में भाजपा का युवा संवाद अभियान, 100 कॉलेजों में जेन ज़ेड की आवाज़ जुटेगी
नार्वेकर ने आयुक्त से की थी कार्रवाई की मांग
- अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आने वाले हफ्तों में जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक विभाग से शिकायतें मिली थीं कि सड़क पर फेरीवालों की मौजूदगी से ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों दोनों के लिए खतरा बढ़ गया है, क्योंकि इन सड़कों पर बेस्ट की बसें चलती है, इसलिए फेरीवालों को हटाना जरूरी था ताकि फुटपाथ और सड़कें कम भीडभाड वाली रहे।
- पूर्व नगरसेवक मकरंद नार्वेकर ने मुंबई के मनपा आयुक्त भूषण गगरानी से एक सप्ताह में कॉजवे से अवैध स्टॉल हटाने की मांग की थी। नार्वेकर ने अपने पत्र में लिखा, “कोलाबा कॉजवे पर 50 प्रतिशत स्टॉल अवैध हैं जिससे फुटपाथ पर चलना कठिन हो गया है। पैदल यह यात्रियों के लिए असुरक्षित हो गए है।
