-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Owes 3736 Crore Rupees In Water Bills
Mumbai: BMC के पानी बिल का ₹3736 करोड़ बकाया, सरकारी विभाग भी सूची में
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai News: बीएमसी के पानी बिल का बकाया ₹3736 करोड़ पहुंच गया है। निजी संस्थान, म्हाडा, रेलवे और राज्य सरकार जैसे बड़े बकायेदार हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट में ₹12 हजार करोड़ की गिरावट से चिंता बढ़ गई है।

बीएमसी का पानी बिल (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: अगर आम नागरिक बीएमसी का बकाया पानी का बिल नहीं भरें, तो उनके कनेक्शन काट दिए जाते हैं, लेकिन सरकारी संस्थानों के खिलाफ बीएमसी किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर सकती है।
यही वजह है कि इनकी बकाया राशि दिन- प्रतिदिन बढ़ती जाती है। यानी बकाया राशि वसूलने का बीएमसी के पास को विशेष प्लान नहीं नजर आता है। बीएमसी से प्राप्त आंकड़े के मुताबिक 3 नवंबर तक बीएमसी के पानी का बिल का कुल बकाया राशि 3736 करोड़ है, जिसमें निजी संस्थान के बाद म्हाडा, रेलवे व राज्य सरकार बड़े बकायादारों में शामिल है।
कई बिल तो ऐसे हैं, जो वर्ष 2002 से बकाया है, जो विभागीय तालमेल में कमी को दर्शाता है। बीएमसी की फिक्स्ड डिपोजिट लगातार कम हो रही है। पिछले 3 वर्षों में यह राशि 12 हजार करोड़ रुपये कम हुई है। आय बढ़ाने के लिए बीएमसी विभिन्न उपायों की तलाश कर रही है। जो बिल की राशि बीएमसी को वसूलना चाहिए, उसमें वह फिसड्डी नजर आ रही है। फिक्स्ड डिपोजिट कम होने की वजह से मनपा पर विभिन्न स्रोतों से आय उत्पन्न करने का दबाव है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
Maharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
Spice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
2238 करोड़ बकाया गैर-सरकारी
संस्थान यानी निजी संस्थान के भी 2238.57 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें 884.32 करोड़ रुपये पानी का बिल, 610.44 करोड़ रुपये सीवरेज चार्जेज के रूप में और 740.91 करोड़ रुपये जुर्मान सहित अन्य चार्जेज के रूप में शामिल है।
म्हाडा के भी 541 करोड़ बाकी
सरकारी संस्थानों में म्हाडा के 541.62 करोड़ पानी का बिल बकाया है, जो म्हाडा बीएमसी को भुगतान करने में असमर्थ रही है। म्हाडा के पानी बिल 255.78 करोड़, सीवरेज चार्जेज 176.55 करोड़ रुपये बकाया है। इसके अलावा जुर्माना सहित अन्य राशि 109 करोड़ के आसपास है। म्हाडा को बीएमसी ने इस संबंध में अब तक कुल 2190 पानी व सीवरेज के बिल थमाए हैं।
राज्य सरकार का भी 210 करोड़ रुपये
गौरतलब है कि बीएमसी के बकायेदारों की लिस्ट में खुद राज्य सरकार भी शामिल है। राज्य सरकार को बीएमसी को 210।74 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। इसमें बिल न भरने पर 33 करोड़ की जुर्माने की राशि शामिल है। इसके अलावा केंद्र सरकार के भी 76.44 करोड़ रुपये बकाया है।
ये भी पढ़ें:- मुंबई: ‘कोस्टा सेविंग्स ऐप’ घोटाले से सावधान, पुलिस ने जारी की चेतावनी, निवेश से पहले करें जांच
रेलवे का भी 500.17 करोड़
पश्चिम रेलवे का पानी बीएमसी से प्राप्त हुए आंकड़े बताते है कि 3 नवंबर 2025 का बिल 328.07 करोड़ बकाया है, वही मध्य रेलवे का 172.10 करोड़ बकाया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी को भी रेलवे को भुगतान करना होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीएमसी अपनी पाइपलाइन बिछाने के लिए रेलवे के जमीन का इस्तेमाल करती है।
Bmc owes 3736 crore rupees in water bills
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM













