Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीएमसी का कामकाज ठप, नहीं किया गया दिशा-निर्देश जारी

  • Written By: ओम प्रकाश
Updated On: Mar 15, 2022 | 09:16 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका में प्रशासक (Administrator) बैठकर एक सप्ताह बीतने के बाद भी काम काज शुरु नहीं किया जा सका है। छोटे कार्य के अलवा बीएमसी (BMC) के महत्वपूर्ण काम ठप हो गए हैं। बीएमसी में नियुक्ति किए प्रशासक अभी इस उलझन में हैं कि काम कैसे किया जाए क्योंकि कार्य को लेकर कोई दिशा-निर्देश (Guidelines) जारी नहीं किया गया है। कोई निर्णय नहीं लेने की वजह से बीएमसी के अधिकारी भी उहापोह की स्थिति में हैं। 

राज्य की महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार ने बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल (BMC Commissioner Iqbal Singh Chahal) को प्रशासक नियुक्त किया है।  उन्हें बीएमसी के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन अभी तक बीएमसी का कामकाज शुरु नहीं हो सका है।  बीएमसी सूत्रों के अनुसार, बीएमसी के प्रशासक अभी इसी उलझन में हैं कि काम को कैसे आगे बढ़ाया जाए।  वे बीएमसी अधिकारियों की कमेटी बना कर काम करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार की तरफ से केवल उन्हें ही संपूर्ण जिम्मेदारी दी है। कमेटी बनाने के लिए नियमों में संशोधन करना पड़ेगा। 

1984-85 में भी बीएमसी पर प्रशासक की हुई थी नियुक्ति 

 इससे पहले 1984-85 के दौरान बीएमसी पर प्रशासक की नियुक्ति हुई थी। उस समय केवल प्रशासक और बीएमसी सचिव के हस्ताक्षर से बीएमसी के प्रस्ताव पास किए जाते थे।  नवी मुंबई और दूसरी महानगरपालिकाओं में इसी तरह काम चल रहा है, लेकिन वर्तमान प्रशासक विभिन्न समितियों की होने वाली बैठकों में जो प्रस्ताव पास किए जाते थे। उसी अनुसार राजनीतिक पार्टियों के सुझाव के अनुसार काम करने पर विचार कर रहे हैं।  बीएमसी कमिश्नर अधिकारियों की आंतरिक कमेटी बना कर काम करना चाहते हैं, लेकिन सवाल उठाता है कि जो अधिकारी प्रस्ताव बना कर भेजेगा उस पर कैसे आक्षेप लगाया जा सकता है। 

सम्बंधित ख़बरें

BMC Pet Animal Cremation: मुंबई में पालतू पशुओं के लिए आधुनिक दहन सुविधा शुरू, ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध

आदित्य ठाकरे पर बेबुनियाद आरोप से भड़की प्रियंका चतुर्वेदी, अरविंद सावंत ने संसद में किया पलटवार

महिला आरक्षण पर उद्धव ठाकरे का ‘मास्टरस्ट्रोक’: ‘2023 में ही पारित हो गया विधेयक, तो लागू करने में देरी क्यों?

‘ये बालासाहेब के संस्कार हैं, हमने उन्हें खरीदा नहीं’, किशोरी पेडनेकर के बयान से मचा हड़कंप

अधिकारियों में भी कन्फ्यूजन   

बीएमसी भंग होने से पहले बीएमसी कमिश्नर के हस्ताक्षर से ही स्थायी समिति में प्रस्ताव भेजा जाता था। कमिश्नर ही प्रशासक हैं उनके दवारा गठित समित के अधिकारी कैसे उनके निर्णय पर सवाल उठा सकता है। फिलहाल इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से अधिकारियों में भी कन्फ्यूजन हैं, जबकि बीएमसी का कामकाज भी ठप पड़ गया है।  अब तक स्थायी समिति की तरफ से पास किए गए प्रस्ताव पर ही काम आगे बढ़ रहा है। 

Bmc work stalled guidelines not issued

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2022 | 09:16 PM

Topics:  

  • BMC
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.