BMC Pet Animal Cremation: मुंबई में पालतू पशुओं के लिए आधुनिक दहन सुविधा शुरू, ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध
मुंबई में बीएमसी ने Pet Animal Cremation के लिए आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल दहन सुविधाएं शुरू की हैं। अब नागरिक ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आसानी से इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
- Written By: अपूर्वा नायक
BMC Pet Animal Cremation (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai BMC Pet Animal Cremation: बीएमसी ने शहर में छोटे पशुओं और पक्षियों के अंतिम संस्कार के लिए आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल दहन सुविधाएं शुरू कर दी हैं। यह पहल देवनार पशुवधगृह और महालक्ष्मी स्थित पशु अस्पताल परिसर में लागू की गई है।
इन सुविधाओं का संचालन 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है, जिससे अब शहर, पूर्व और पश्चिम उपनगरों में अलग-अलग स्थानों पर यह सेवा उपलब्ध हो गई है। इस संबंध में अतिरिक्त मनपा आयुक्त (शहर) डॉ अश्विनी जोशी ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में यह कदम उठाया गया है।
Pet Animal Cremation के लिए बीएमसी की तैयारी
इससे नागरिकों को अपने पालतू या मृत छोटे पशुओं के सम्मानजनक और वैज्ञानिक तरीके से अंतिम संस्कार की सुविधा मिल सकेगी। देवनार स्थित दहन केंद्र में 500 किलोग्राम तक वजन वाले पशुओं का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। यह सुविधा पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पर आधारित है, जो स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल मानी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में सफेद पट्टी विवाद पर समाधान की पहल, राज ठाकरे ने जैन समाज से कहा- विवाद बढ़ाने वाले कदम न उठाएं
मुंबई लोकल होगी और तेज, वर्षों से लंबित पांचवीं-छठी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी
कांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो परियोजना का होगा दोबारा अध्ययन, रूट, लागत और यात्री संख्या की होगी समीक्षा
वीआईपी कार्यक्रमों की फूड टेस्टिंग ड्यूटी पर एफडीए अधिकारियों की नाराजगी, पूछा- ‘क्या हम गिनी पिग हैं?’
ये भी पढ़ें :- NESCO Rave Party Drugs Case: 22 वर्षीय छात्र गिरफ्तार, कुल आरोपियों की संख्या 7
ऑनलाइन बुकिंग शुरू
महालक्ष्मी केंद्र में 50 किलोग्राम तक के छोटे पशुओं और पक्षियों के लिए पूरी तरह इलेट्रिक दहन व्यवस्था उपलब्ध है, मालाड में वर्ष 2023 से ही ऐसी सुविधा चालू है, जिससे अब मुंबई के तीनों प्रमुख हिस्सों में यह सेवा उपलब्ध हो गई है। बीएमसी के पशु चिकित्सकीय स्वास्थ्य विभाग ने इन सेवाओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू की है। नागरिक https://vhd.mcgm.gov. in/incineration-booking लिंक पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और निर्धारित समय पर दहन केंद्र में अंतिम संस्कार कर सकते हैं। यह पहल न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगी, बल्कि पशुओं के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
