Mumbai: BMC का सख्त कदम, 943 किलो अवैध पटाखे जब्त कर नष्ट किए
Mumbai News: BMC ने दिवाली से पहले अवैध पटाखों पर कार्रवाई की गई थी। जिसमें 943 किलो से ज्यादा पटाखे जब्त कर नष्ट किए गए है। बीएमसी ने नागरिकों से कम प्रदूषण वाले पटाखों का उपयोग करने की अपील की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अवैध पटाखे (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: 4 दिवसीय अभियान में बीएमसी के लाइसेंस विभाग ने अवैध सड़क किनारे स्टॉल से 943 किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त किए, अंधेरी पश्चिम, डोंगरी, चेंबूर और कुर्ला जैसे इलाके में बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किया गया।
दिवाली त्योहार के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बीएमसी अपने प्रयासों को तेज कर रही है, बीएमसी अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए कम प्रदूषण वाले पटाखों का चयन करें।
पटाखों से पर्यावरण को भारी नुकसान होता है और यह विशेष रूप से सांस संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है। पटाखों के कारण आग लगने की घटनाओं का भी खतरा बढ़ जाता है, जिससे जन धन की हानि हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
मुंबई घूमने निकले तीन नाबालिग 24 घंटे में सकुशल बरामद, दादर रेलवे स्टेशन से शिऊर पुलिस को मिला सुराग
21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन? जानिए धरती और सूर्य के इस अनोखे रिश्ते का रहस्य
नियमों के बावजूद, मुंबई के विभिन्न इलाकों में सड़कों और फुटपाथों पर अवैध पटाखों की दुकानें संचालित होती पाई गई, लाइसेंस विभाग की वार्ड-स्तरीय टीमें ऐसे विक्रेताओं की जांच कर रही हैं जो बिना वैध लाइसेंस के बिक्री कर रहे हैं या अत्यधिक मात्रा में पटाखे जमा कर रहे हैं।
अब तक इन टीमों ने मुंबई के 24 प्रशासनिक वार्डों से कुल 943 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया, “जब्त किए गए सामान को या तो मानखुर्द गोदाम में सुरक्षित निपटान के लिए भेजा जाता है या फिर पानी से भरे ड्मों में डुबोकर नष्ट किया जाता है।
ये भी पढ़ें :- BMC भर्ती और प्रमोशन में घोटाला, सुनील प्रभु ने एसआईटी जांच की मांग की
प्रमुख क्षेत्रों में जब्ती की मात्रा (किलोग्राम में)
पश्चिम विभाग अंधेरी पश्चिमः 338 किली
एम पश्चिम विभाग वेबूर: 66 किलो –
एल विभाग कुरला 65 किलो
बी विभाग डोंगरी: 63 किली
