बीएमसी स्कूलों का एसएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 77 विद्यालयों ने हासिल किया 100% रिजल्ट
BMC Schools SSC 2026 Result Update: मुंबई के बीएमसी माध्यमिक विद्यालयों ने एसएससी परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92.08 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। 77 स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
बीएमसी एसएससी रिजल्ट 2026 (सौ. सोशल मीडिया )
BMC Schools SSC 2026 Result: बीएमसी के माध्यमिक विद्यालयों ने इस वर्ष दसवीं (एसएससी) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से घोषित मार्च 2026 के परीक्षा परिणाम में बीएमसी स्कूलों का कुल परिणाम 92.08 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इस वर्ष मुंबई मनपा के 77 विद्यालयों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। बीएमसी के 246 माध्यमिक विद्यालयों से कुल 15,903 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 14,644 विद्यार्थी सफल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
मुंबई को जाम से मिलेगी राहत! 17 हजार करोड़ के भायंदर-घोडबंदर मेगा कॉरिडोर को मंजूरी
‘ऑपरेशन टाइगर’ के तुरंत बाद एक्शन में एकनाथ शिंदे, बागी सांसदों के विकास निधि को हरी झंडी
‘ये जो पब्लिक है ये सब जानती है…’, ऑपरेशन टाइगर पर क्या बोले छगन भुजबल, बताया NCP ऑपरेशन करेगी या नहीं?
इसके अलावा 66 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालयों का नाम रोशन किया। जी दक्षिण विभाग स्थित सीताराम मिल कंपाउंड माध्यमिक विद्यालय के छात्र स्वयं शेखर गोरेगांवकर ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बीएमसी के सभी विद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं के पश्चिम विभाग के डी एन नगर मुंबई पब्लिक स्कूल की छात्रा अशिया जाकीर सय्यद ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रभादेवी मुंबई पब्लिक स्कूल के दीपक अरुण तिवारी और गोखले रोड मुंबई पब्लिक स्कूल की जिनल हरेश सुमेसरा ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
‘मिशन मेरिट’ अभ्यास पुस्तिकाएं बनाईं
एमसी शिक्षा विभाग के अनुसार विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए विशेष योजना के तहत ‘मिशन मेरिट अभ्यास पुस्तिकाएं तैयार की गई। विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास कराने के लिए दस मॉडल प्रश्न पत्र हल करवाए गए, साथ ही अधिकारियों द्वारा विद्यालयों को दत्तक लेकर मार्गदर्शन भी दिया गया।
पिछले चार वर्षों में बीएमसी स्कूलों के परिणामों में लगातार सुधार देखने को मिला है। वर्ष 2023 में जहां परिणाम 84.77 प्रतिशत मा वहीं 2024 में यह 91.56 प्रतिशत और 2025 में 92.92 प्रतिशत तक पहुंचा। मुंबई की महापौर रितु तावड़े सहित मनपा के वरिष्ठ अध्किारियों ने सफल विद्यार्थियो, शिक्षकी और अभिभावकों की बधाई देते हुए छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
श्री दयानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स की बड़ी उपलब्धि
एसएससी बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामी में श्री दयानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए सभी विद्यालयों में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज किया है।
संस्था ने इसे विद्याथियों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम बताया है, आर्य समाज माटुंगा द्वारा संचालित श्री दयानंद बालक विद्यालय, माटुंगा, श्री दयानंद बालिका विद्यालय, माटुंगा, दयानंद विद्यालय चारकोप कांदिवली तथा ग्लोबल विजडम एस। डी। स्कूल (इंग्लिश मीडियम, चारकोप कांदिवली के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
ये भी पढ़ें :- Indrani Mukherjee को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं, अदालत ने जताया फरार होने का खतरा
साथ ही हाल ही में शुरू किए गए जूनियर कॉलेज का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। संरथा की अध्यक्षा सुमिता सुमन सिंह के मार्गदर्शन में संस्था पिछले 18 वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रही है। संस्था ने कहा कि यह सफलता समर्पित शिक्षकगणों की अधक मेहनत और विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम का परिणाम है, अध्यक्षा सुमिता सुमन सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
