सीमेंट लोडिंग से उड़ती धूल बनी मुसीबत, मुलुंड ईस्ट के रेलवे गुड्स शेड पर बीएमसी की सख्ती
Mulund में सेंट्रल रेलवे के सीमेंट गोदाम में AQI के उल्लंघन पर BMC ने नोटिस जारी किया है। लोडिंग-अनलोडिंग से उड़ने वाली धूल से स्थानीय लोगों को सांस संबंधी परेशानियां बढ़ने की शिकायतें मिली हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
BMC Notice Central Railway: मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सख्त रुख अपनाया है।
पर्यावरण विभाग ने मुलुंड स्थित सेंट्रल रेलवे के सीमेंट गोदाम को नियमों के उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि गोदाम में वायु गुणवत्ता से जुड़े कई आवश्यक मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।
लोडिंग-अनलोडिंग से उड़ती धूल बनी समस्या
बीएमसी के मुताबिक, सीमेंट की लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान बड़ी मात्रा में धूल उड़ रही है, जिससे आसपास रहने वाले नागरिकों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिसके बाद निरीक्षण किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Fragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
MLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
Styling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
निरीक्षण में सामने आई कई खामियां
बीएमसी की विशेष टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि परिसर में धूल नियंत्रण के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक कवरिंग, पानी का छिड़काव और अन्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जो नियमों का उल्लंघन है।
रेलवे का प्रमुख निर्माण सामग्री केंद्र
मुलुंड ईस्ट में स्थित यह गुड्स शेड रेलवे के निर्माण कार्यों के लिए उपयोग होने वाली सामग्री का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां से बड़ी मात्रा में सीमेंट विभिन्न निर्माण स्थलों पर भेजा जाता है। बीएमसी ने सेंट्रल रेलवे को निर्धारित समय के भीतर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें :- पनवेल भाजपा नेता जे.एम. म्हात्रे पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ की संपत्ति जब्त
प्रदूषण नियंत्रण पर प्रशासन का फोकस
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सभी संस्थाओं को पर्यावरण नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। यदि निर्धारित समय में सुधार नहीं किया गया तो आगे कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए निगरानी बढ़ाने की भी बात कही है।
