Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

10 दिनों बाद दोबारा शुरू होगी BMC मुख्यालय की कैंटीन, बॉम्बे हाई कोर्ट की एसोसिएशन कैंटीन ने भी बंद की सर्विस

Bombay High Cour: FDA की शर्तों के पालन के बाद BMC मुख्यालय की कैंटीन जल्द खुलेगी। वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट की बार एसोसिएशन कैंटीन ने भी सर्विस अस्थाई रूप से बंद की।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 31, 2026 | 11:36 AM

FDA सांकेतिक फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

BMC Headquarters Canteen To Reopen Soon: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय की कैंटीन करीब 10 दिनों तक बंद रहने के बाद दोबारा शुरू होने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, कैंटीन संचालक ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा निर्धारित प्रमुख शर्तों का पालन कर लिया है। यदि अंतिम प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो अगले सप्ताह कैंटीन आम लोगों के लिए फिर से खोल दी जाएगी।

खाद्य गुणवत्ता की शिकायत के बाद हुई थी कार्रवाई

बीएमसी मुख्यालय की कैंटीन में छाछ के गिलास में मक्खी और कांदा भजी में प्लास्टिक का धागा मिलने की शिकायत सामने आने के बाद एफडीए ने कार्रवाई करते हुए कैंटीन का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। इसके बाद कैंटीन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

अधिकारियों और नागरिकों को हुई परेशानी

कैंटीन बंद रहने से बीएमसी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, कर्मचारियों और मुख्यालय आने वाले नागरिकों को भोजन और नाश्ते की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। बताया जा रहा है कि बीएमसी के श्रम अधिकारी ने एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे से मुलाकात कर कैंटीन में किए गए सुधारों की जानकारी भी दी है।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में हरियाली की मांग सबसे बड़ी: 35% नागरिक बोले- अगले 5 साल में बढ़े वृक्षारोपण और अर्बन फॉरेस्ट

ग्लोबल मैप पर चमकेगा नागपुर: सीएम फडणवीस की बड़ी सौगात, एयरपोर्ट के पास बनेगा वर्ल्ड-क्लास कन्वेंशन सेंटर

VCA की टीम में नहीं हुआ सिलेक्शन तो दे दी जान, नागपुर में 17 साल की महिला क्रिकेटर ने की खुदकुशी

पुणे ग्रैंड टूर 2027: 84 किमी सड़कें बनेंगी वर्ल्ड क्लास, 114 करोड़ के फंड ट्रांसफर को मंजूरी

यह भी पढ़ें:- BMC में स्वदेशी बनाम विदेशी की जंग: PM मोदी की अपील का कोई असर नहीं, स्कॉर्पियो छोड़ इनोवा मांग रहे नगरसेवक

बॉम्बे हाईकोर्ट कैंटीन ने भी रोकी सेवाएं

इधर, बॉम्बे हाईकोर्ट परिसर में बॉम्बे बार एसोसिएशन (BBA) द्वारा संचालित कैंटीन ने भी अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। यह फैसला उस समय सामने आया जब हाईकोर्ट ने होटल और रेस्तरां में खाद्य सुरक्षा जांच के संबंध में एफडीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे और एफडीए अधिकारियों ने कैंटीन परिसर का दौरा किया था।

बीबीए ने बताया- फैसला स्वैच्छिक

बॉम्बे बार एसोसिएशन के सचिव नौशाद इंजीनियर ने स्पष्ट किया कि कैंटीन बंद करने का निर्णय एसोसिएशन ने स्वयं लिया है। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई 2026 को एफडीए के दौरे के बाद एसोसिएशन को कोई नोटिस, आदेश या कार्रवाई संबंधी सूचना नहीं मिली है। इसलिए कैंटीन का अस्थायी रूप से बंद होना एफडीए की कार्रवाई से जुड़ा नहीं है।

Bmc mumbai headquarters canteen to reopen bombay high court canteen closed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 11:36 AM

Topics:  

  • BMC
  • Bombay High Court
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.