BMC स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, 19 मुंबई पब्लिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी सेक्शन शुरू
मुंबई में BMC ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने CBSE स्कूलों में पहली बार प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू की हैं। इस पहल से बच्चों की शुरुआती शिक्षा मजबूत होगी और अभिभावकों का भरोसा बढ़ने की उम्मीद है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
BMC Mumbai CBSE Schools: बीएमसी ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए अपने सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में पहली बार प्री-प्राइमरी कक्षाओं की शुरुआत की है। इस पहल के तहत शहर के 19 मुंबई पब्लिक स्कूलों में कुल 142 प्री-प्राइमरी सेक्शन शुरू किए गए हैं, जिनमें 5,573 बच्चों का नामांकन हुआ है।
यह कदम मनपा स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने और अभिभावकों का भरोसा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब तक इन स्कूलों में केवल प्राथमिक स्तर की कक्षाएं संचालित होती थीं, लेकिन प्री-प्राइमरी स्तर जोड़ने से बच्चों को शुरुआती शिक्षा से ही बेहतर आधार मिल सकेगा।
बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य छोटे बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे शुरुआती स्तर से ही मजबूत शैक्षणिक नींव विकसित कर सकें।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
मुंबई में 99 साल की लीज वाली जमीनों पर ऐतिहासिक फैसला, स्टांप ड्यूटी घटी, फ्री-होल्ड के लिए 60% सहमति ही काफी
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
BMC की नई पहल
इसके साथ ही “मिशन एडमिशन और “मिशन मेरिट जैसे कार्यक्रमों को भी इस पहल से जोड़ा गया है, जिससे छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान दिया जा सके। नई कक्षाओं की शुरुआत के अवसर पर विभिन्न स्कूलों में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां बच्चों और उनके अभिभावकों का उत्साह देखने को मिला। शिक्षा विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल को सराहा और इसे भविष्य के लिए सकारात्मक बदलाव बताया।
ये भी पढ़ें :- मुंब्रा भाषण विवाद: Nitesh Rane के बयान पर बवाल, ठाणे में केस दर्ज करने की मांग
प्रारंभिक शिक्षा पर जोर देने से बढ़ेगी सीखने की क्षमता
वर्तमान में इन सीबीएसई स्कूलों में 279 प्राथमिक कक्षाएं संचालित हो रही है, जिनमें 10,787 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अब प्री-प्राइमरी कक्षाओं के जुड़ने से इन स्कूलों की शैक्षणिक संरचना और अधिक सुदृढ़ हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रारंभिक शिक्षा पर जोर देने से बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ेगी और वे आगे की पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे, यह पहल मुंबई में सरकारी स्कूलों की छवि सुधारने और निजी स्कूलों के विकल्प के रूप में उन्हें मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।
