- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Mayoral Race In Full Swing Mns Stakes Claim Shinde Faction Issues Challenge Bjp Launches Mission 150
BMC महापौर को लेकर मचमच, मनसे ने ठोंका दावा, शिंदे गुट ने भरी ललकार, भाजपा का मिशन 150
Mumbai News: BMC महापौर पद को लेकर मुंबई की सियासत गरमा गई है। मनसे ने मेयर पद पर दावा ठोका तो शिंदे गुट ने भी हुंकार भरी। भाजपा ने 150 सीटों का टारगेट रखा है।
- Written By: सोनाली चावरे

राज ठाकरे, एकनाथ शिंदे ( pic credit; social media)
BMC Elections: बीएमसी चुनाव की आहट के साथ ही मुंबई की सियासत में महापौर की कुर्सी को लेकर घमासान शुरू हो गया है। जहां एक ओर राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने अचानक दावा ठोककर हलचल मचा दी है, वहीं शिवसेना शिंदे गुट ने भी हुंकार भरते हुए साफ कर दिया है कि मेयर उनकी ही पार्टी का होगा।
अब तक बीएमसी में बड़ी ताकत न होने के बावजूद मनसे ने महापौर पद पर दावेदारी जताकर नई बहस छेड़ दी है। राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहा है कि आखिर मनसे यह दावा सीट बंटवारे में दबदबा बनाने के लिए कर रही है या फिर पर्दे के पीछे कोई नई राजनीतिक खिचड़ी पक रही है।
शिंदे गुट की चुनौती
उधर शिवसेना शिंदे गुट ने भी बीएमसी महापौर पद को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है। शिंदे गुट का कहना है कि उनके पास 50 से ज्यादा पूर्व नगरसेवकों का समर्थन है और बीएमसी पर उनकी पकड़ मजबूत है। इसीलिए मेयर उन्हीं का होगा।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा का मिशन 150
बीजेपी भी पीछे नहीं है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गठबंधन में होते हुए भी भाजपा ने खुद का “मिशन 150” घोषित कर दिया है। पार्टी ने साफ कहा है कि मुंबईकरों के भरोसे पर खरा उतरते हुए इस बार बीएमसी में भगवा लहराना ही लक्ष्य है। केंद्रीय नेतृत्व ने भी कार्यकर्ताओं को संदेश दे दिया है कि अबकी बार बीएमसी में पूर्ण बहुमत लाना ही प्राथमिकता होगी।
ठाकरे बंधुओं पर निगाहें
उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने भी महापौर पद जीतने का दावा ठोकते हुए कार्यकर्ताओं को जोश भरने का काम किया है। वहीं, उद्धव और राज ठाकरे के रिश्तों को लेकर भी अटकलें तेज हैं। चर्चा है कि दोनों भाई साथ आ सकते हैं, जिससे समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। दशहरा रैली पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां यह तस्वीर और साफ होगी कि ठाकरे बंधु एकजुट होते हैं या नहीं।
चुनावी रणभूमि तैयार
अब तस्वीर साफ है कि बीएमसी चुनाव महापौर की कुर्सी पर कब्जे की जंग में तब्दील हो चुका है। भाजपा का मिशन 150, शिंदे गुट की ताकत का दावा, मनसे की अचानक एंट्री और उद्धव गुट की पुरानी पकड़ ये सभी कारक मिलकर इस बार का चुनाव पहले से ज्यादा रोचक बनाने वाले हैं। मुंबई का महापौर कौन बनेगा, यह तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे लेकिन अभी से राजनीतिक गलियारों में गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है।
Bmc mayoral race in full swing mns stakes claim shinde faction issues challenge bjp launches mission 150
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान अली आगा के साथ हुई नाइंसाफी? अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान, नियमों के हवाले से दिया हर सवाल का जवाब
Mar 14, 2026 | 09:58 PMUS-इजरायल के हमले में नहीं…अपनी जिद की वजह से मारे गए खामेनेई, करीबी ने खोल दिया ‘मौत’ का हैरतअंगेज राज
Mar 14, 2026 | 09:57 PMपाकिस्तान में आर्थिक इमरजेंसी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, सड़कों से गायब होंगी गाड़ियां
Mar 14, 2026 | 09:57 PMचैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, मन की मुरादें होंगी पूरी
Mar 14, 2026 | 09:53 PMबप्पा के चरणों में चैंपियंस, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्या और गंभीर, वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखकर मत्था टेका
Mar 14, 2026 | 09:41 PMअवसरवादी के साथ ‘पंडित’ का ऑप्शन…दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा बवाल, ब्रजेश पाठक बोले- कड़ा एक्शन होगा
Mar 14, 2026 | 09:36 PMयवतमाल में लाल चंदन के पेड़ पर 1 करोड़ मुआवजे का दावा गलत निकला
Mar 14, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM













