Mumbai Mayor को लेकर खींचतान तेज, आठवले ने भाजपा के हक में रखा तर्क
BMC Election 2026 में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली भाजपा को मुंबई का महापौर पद मिलना चाहिए। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि गठबंधन में परंपरा के अनुसार बड़ी पार्टी को यह जिम्मेदारी मिलती है।
- Written By: अपूर्वा नायक
रामदास आठवले (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ramdas Athawale Statement On BMC Mayor: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मुंबई के महापौर का पद मिलना चाहिए क्योंकि हाल में हुए बीएमसी चुनाव में उसने सबसे अधिक सीट जीती हैं।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष आठवले ने कहा कि विभिन्न दलों वाले गठबंधन में आम तौर पर सबसे अधिक सीट जीतने वाली पार्टी को महापौर का पद दिया जाता है।
उन्होंने अहमदाबाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने 227 सदस्यीय बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के लिए हुए चुनाव में 89 सीट जीतीं, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 29 सीट पर जीत हासिल हुई।
सम्बंधित ख़बरें
MSRTC का फैसला; निर्धारित स्थानों पर नहीं रोकी बस तो कर्मचारियों की ही कटेगी जेब, वसूला जाएगा जुर्माना
लेफ्ट फ्रंट को हटा अपनी सरकार बनाना चाह रही है कांग्रेसः निरुपम ने कहा INDI गठबंधन के भीतर चल रहा है मतभेद
महिला कार्यकर्ताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए शिवसेना चलाएगी विशेष अभियान, जानें क्या है एकनाथ शिंदे की रणनीति
जोगेश्वरी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, PM Modi के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां
उन्होंने कहा, “यह भी तथ्य है कि शिवसेना के समर्थन के बिना भाजपा अपना महापौर नहीं बना सकती। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे चर्चा के बाद मुद्दे को सुलझा लेंगे।” मुंबई के महापौर पद को लेकर अटकलें उस समय तेज हो गई जब शिंदे ने अपने नवनिर्वाचित 29 पार्षदों को एक होटल में भेज दिया। इस बीच यह चर्चा भी है कि शिंदे चाहते हैं कि कम से कम पहले वाई साल तक के लिए बीएमसी महापौर का पद उनकी पार्टी को मिले।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: कांदिवली कार शेड में मेंटेनेंस कार्य, फास्ट लाइन पर स्पीड लिमिट और 102 लोकल कैंसिल
आरक्षण का फैसला 22 जनवरी को लॉटरी के जरिए होगा
- मुंबई और 28 अन्य नगर निकायों के महापौरों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और महापौर पद किस श्रेणी में जाएगा इसका फैसला 22 जनवरी को लॉटरी के जरिए होगा। शहरी विकास विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा है कि यह काम लॉटरी के जरिये राज्य सचिवालय (मंत्रालय) में होगा।
- महाराष्ट्र में महापौरों का चुनाव पार्षदों द्वारा किया जाता है और यह पद रोटेशन के आधार पर आरक्षण के अधीन होता है। लॉटरी के माध्यम से यह निर्धारित किया जाता है कि महापौर का पद किस श्रेणी के लिए आरक्षित होगा, जैसे सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति (एससी)। अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी श्रेणी, श्रेणी की घोषणा होने के बाद, पात्र उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करते हैं।
