-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Launches New Digital Birth Death Certificate Services At Cfcs
BMC की नई पहल: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में संशोधन और QR कोड सेवा अब सभी वार्डों के CFC में होगी उपलब्ध
- Written By: रूपम सिंह
Mumbai BMC News: BMC ने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र में संशोधन व QR कोड अपडेट के लिए सभी वार्डों के CFC में नई कंप्यूटरीकृत व्यवस्था शुरू की है, जिससे नागरिकों को आसानी होगी।

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स-सोशल मीडिया)
Mumbai BMC Birth Death Certificate: मुंबई बीएमसी ने नागरिकों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़ी सेवाएं अधिक आसान, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई कंप्यूटरीकृत व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत मनपा के सभी वार्ड कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) में जन्म और मृत्यु से संबंधित विभिन्न प्रकार के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही नागरिक अपने आवेदन की स्थिति भी सीएफसी के माध्यम से जान सकेंगे, जिससे उन्हें संबंधित मेडिकल हेल्थ ऑफिसर (एमओएच) के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
बीएमसी के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत यह नई व्यवस्था लागू की है। इसके अंतर्गत नागरिक सुविधा केंद्रों पर शिशु का नाम जन्म प्रमाणपत्र में जोड़ने, नए सीआरएस पोर्टल पर पंजीकृत जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्रों में संशोधन, पुराने जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्रों को क्यूआर कोड युक्त नए प्रमाणपत्र में परिवर्तित कराने तथा विवाह प्रमाणपत्र में संशोधन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
डिजिटल होगी जांच की प्रक्रिया
नई प्रणाली के तहत आवेदन स्वीकार होने के बाद प्रत्येक आवेदक को एक यूनिक एक्नॉलेजमेंट नंबर दिया जाएगा। इस नंबर के माध्यम से नागरिक अपने आवेदन की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। बीएमसी ने कार्यालय स्तर पर आवेदनों की जांच और निस्तारण के लिए भी एक सुव्यवस्थित डिजिटल प्रक्रिया विकसित की है, जिससे लंबित मामलों की निगरानी और समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मरीजों की सुरक्षा से समझौता नहीं, अमरावती में डॉक्टरों ने किया बीएचएमएस के एमएमसी पंजीकरण का विरोध
Gadchiroli News: निर्माण के तीन साल में ध्वस्त हुआ कोठी-कोरणार पुल, सीएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट
मुंबई लोकल ट्रेन: महिला को पीटता रहा शख्स और मूक दर्शक बन देखते रहे यात्री, सुरक्षा पर उठा सवाल
National Handloom Day: सेवाग्राम बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, कपास से कपड़ा पहल से लाखों का कारोबार
आगामी चरण में आवेदकों को आवेदन की स्थिति की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े ने आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुंबई मनपा अतिरिक्त आयुक्त (शहर) प्राजक्ता वर्मा लवंगारे ने बताया कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़ें:- विक्रोली में तेज संगीत को लेकर पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी, पिता और 14 वर्षीय बेटे की मौत; 2 गिरफ्तार
पुराने प्रमाणपत्र को क्यूआर कोड में बदलने की सुविधा
पहले नागरिकों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र में संशोधन, बच्चे का नाम जोडने या अन्य संबंधित कार्यों के लिए संबंधित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन जमा करना पड़ता था। स्थिति जानने के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। नई व्यवस्था से यह प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी। बीएमसी ने नागरिक सुविधा केंद्रों पर पुराने जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्रों को नए क्यूआर-कोड युक्त प्रमाणपत्र में बदलने के लिए अलग काउंटर भी शुरू किया है।
यह सुविधा विशेष रूप से शिक्षा, विदेश यात्रा और अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए उपयोगी होगी। वहीं, वर्ष 2016 से पहले दर्ज जन्म एवं मृत्यु रिकॉर्ड के लिए नागरिक केंद्र सरकार के सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल के माध्यम से नए प्रारूप के प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे।
हालांकि पुराने रिकॉर्ड के मामलों में अतिरिक्त सत्यापन की आवश्यकता होने के कारण इन आवेदनों के निस्तारण में अपेक्षाकृत अधिक समय लग सकता है। बीएमसी ने भरोसा जताया है कि नई डिजिटल व्यवस्था से सेवाओं की गुणवता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
Bmc launches new digital birth death certificate services at cfcs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BMC की नई पहल: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में संशोधन और QR कोड सेवा अब सभी वार्डों के CFC में होगी उपलब्ध
Aug 07, 2026 | 02:05 PMCrispy Carrot-Beetroot Cutlet: सब्जियां खाने में नखरे करता है बच्चा? बनाएं संजीव कपूर की आसान रेसिपी
Aug 07, 2026 | 02:01 PMइंदौर पुलिस बनी फरिश्ता! चलती बाइक से गिरे छात्र को मौके पर दिया CPR, पुलिसकर्मी की तत्परता से बची युवक की जान
Aug 07, 2026 | 02:01 PM8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही स्पाइडर मैन, वीकेंड पर पार कर सकती है 400 करोड़ की कमाई
Aug 07, 2026 | 01:59 PMमां बनने की चाह में हर कदम उठाऊंगी… रिश्तों में कड़वाहट के बीच ज्योति सिंह का बयान, पवन सिंह का हुआ जिक्र
Aug 07, 2026 | 01:55 PMमरीजों की सुरक्षा से समझौता नहीं, अमरावती में डॉक्टरों ने किया बीएचएमएस के एमएमसी पंजीकरण का विरोध
Aug 07, 2026 | 01:55 PMमुरैना में शराब के विवाद के बाद फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
Aug 07, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













