मुंबई की झीलों में सीवेज रोकने के लिए बीएमसी की बड़ी पहल, डीपीआर पर काम शुरू
BMC Lake Pollution Control: मुंबई की झीलों में नालों के जरिए पहुंच रहे सीवेज को रोकने के लिए बीएमसी ने विशेषज्ञ सलाहकार नियुक्त किया है। सायन झील में पायलट प्रोजेक्ट के तहत डायवर्जन कार्य जारी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
BMC Lake Sewage Diversion Project: शहर में नालों के जरिए झीलों में पहुंच रहे ड्राई वेदर फ्लो (डीडब्ल्यूएफ) यानी सीवेज व अपशिष्ट जल से बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए बीएमसी ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए सीवेज परियोजना (एसपी) विभाग द्वारा एक विशेषज्ञ सलाहकार की नियुक्ति की गई है, जो अपशिष्ट पानी को मोड़ने और नियंत्रित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहा है।
बजट 2026-27 में बताया गया कि यह कार्य फिलहाल प्रगति पर है और इसके आधार पर आगे की योजनाएं लागू की जाएंगी। बीएमसी क्षेत्र के प्रमुख नालों में बहने वाला गंदा पानी सीधे झीलों व तालाबों में जाकर जल प्रदूषण बढ़ा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मरीजों को अस्पताल न पहुंचाने वाले ऑटो-टैक्सी वालों पर लगेगा 5 गुना जुर्माना
उद्धव ठाकरे हमेशा गलत मंच ही चुनते हैं… ठाकरे गुट प्रमुख पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का तंज
तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
पश्चिम रेलवे का बड़ा एक्शन: चर्चगेट-विरार ट्रैक किनारे बने 9,500 अवैध अतिक्रमणों को हटाने का अभियान शुरू
इसी को ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने झीलों में प्रवेश करने वाले गंदे नाले के पानी का पुनर्जीवन और डायवर्जन के कार्य भी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किए हैं। इस पहल के तहत तीन झीलों को शामिल किया गया है। पूर्वी उपनगर में शीतल झील, सायन झील और पश्चिमी उपनगर में डिंगेश्वर झील है।
ये भी पढ़ें :- 400 करोड़ नकदी लूट मामला: एसआईटी से छिनी जांच, अब सीआईडी करेगी पड़ताल
वर्तमान में कार्य जारी
- इनमें से शीतल झील और सायन झील से जुड़े कार्य वर्तमान में जारी हैं, जबकि हिंगेश्वर झील का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
- इन परियोजनाओं का उद्देश्य झीलों में सीधे प्रवेश करने वाले सीवेज और अपशिष्ट जल को रोककर जल गुणवत्ता में सुधार करना है। इसके अलावा ‘एस’ वार्ड में स्थित पवई झील में प्रवेश करने वाले सीवेज की पहचान, इंटरसेप्शन और डायवर्जन का कार्य भी प्रगति पर है।
- यह कदम पवई झील के पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है। बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, इन सभी पहलों से न केवल जल प्रदूषण पर नियंत्रण मिलेगा, बल्कि मुंबई के जलस्रोतों के संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
