अश्विनी भिड़े का KEM Hospital दौरा, HMIS लागू कर स्वास्थ्य सेवाएं होंगी हाईटेक
बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े ने KEM Hospital का दौरा कर HMIS लागू करने के निर्देश दिए। इससे मरीजों को तेज, पारदर्शी और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी तथा इलाज की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
केईएम अस्पताल (सौ. सोशल मीडिया )
BMC KEM Hospital Ashwini Bhide Visit: मुंबई में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अश्विनी भिड़े ने KEM Hospital का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया और सुधार के निर्देश दिए।
आयुक्त ने ‘हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ (HMIS) को पूरी तरह लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिया कि इस प्रणाली का प्रभावी उपयोग करें और इसके डैशबोर्ड की नियमित समीक्षा करें।
मरीजों को मिलेगा फायदा
HMIS के लागू होने से मरीजों की जांच, रिपोर्ट और इलाज से जुड़ी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इससे न केवल इलाज की प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी और मरीजों का समय बचेगा।
सम्बंधित ख़बरें
C-DAC Recruitment 2026: सी-डैक में प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 45 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
ऑनलाइन लूडो ऐप पर दोस्ती शादी का वादा, घर से 10 लाख लेकर फरार हुई SSC छात्रा, इंस्टाग्राम से मिला सुराग
छगन भुजबल का दिल्ली जाना तय, भतीजे को राज्य में मिलेगा मंत्रिपद, फडणवीस के साथ मुलाकात के बाद हलचल तेज
‘पैसों से नहीं प्यार से जीती जाती है जनता’; सुप्रिया सुले के हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप पर सीएम फडणवीस का पलटवार
विभिन्न विभागों का निरीक्षण
दौरे के दौरान आयुक्त ने पंजीकरण कक्ष, आईसीयू, पुरुष सामान्य वार्ड और दुर्घटना विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए कई अहम सुझाव दिए।
🏥 सेठ गोर्धनदास सुंदरदास वैद्यकीय महाविद्यालय व राजे एडवर्ड स्मारक (केईएम) रुग्णालय येथील विविध वैद्यकीय कक्षांना महानगरपालिका आयुक्त श्रीमती अश्विनी भिडे यांनी आज भेट दिली. रुग्णालय पुनर्विकास, विविध आरोग्य योजनांची अंमलबजावणी, प्राथमिक आरोग्य सुविधांवर येणारा ताण कमी करणे… pic.twitter.com/FMsoxijwID — माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) April 17, 2026
पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा
अश्विनी भिड़े ने KEM Hospital में चल रहे पुनर्विकास कार्यों, नई इमारतों के निर्माण और बेड क्षमता बढ़ाने की योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की योजना बनाने के निर्देश दिए।
KEM Hospital में मिलेगी एकीकृत चिकित्सा सुविधाएं
उन्होंने सुझाव दिया कि ऑपरेशन थिएटर, लैब और अन्य जरूरी सुविधाएं एक साथ होने से मरीजों को तेजी से इलाज मिल सकेगा। साथ ही, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी भारी मशीनों के लिए भूमिगत कक्ष बनाने की संभावना भी जांचने को कहा।
ये भी पढ़ें :- देवेंद्र फडणवीस की पहल Masoom Child Care Project का विस्तार, बच्चों को मिलेगा मानसिक सहारा
भविष्य की आधुनिक सेवाएं
आयुक्त ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत मल्टीस्पेशियलिटी रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू करने के प्रयास करने के निर्देश दिए। यह पहल मुंबई की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
