Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BMC Elections:  494 सुझावों के बाद आज फाइनल वार्ड लिस्ट जारी, खास बदलाव नहीं

Mumbai News: BMC आज फाइनल वार्ड लिस्ट जारी कर रही है। 494 सुझावों पर सुनवाई के बाद 227 प्रभागों की संरचना में बड़े बदलाव नहीं किए गए। सिर्फ छोटी गलतियां ही सुधारी गई हैं।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Oct 06, 2025 | 10:29 AM

मुंबई महानगरपालिका (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Municipal Corporation Elections: मुंबई महानगरपालिका आगामी चुनाव के लिए फाइनल वार्ड लिस्ट आज जनता के सामने पेश करने वाली है। राज्य सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारियों ने प्रारंभिक मसौदा तैयार किया था, जिसे अब अंतिम रूप देकर जनता के सामने रखा जा रहा है।

इस प्रक्रिया में नागरिकों को अपनी आपत्तियां और सुझाव देने का मौका मिला था। प्रारूप मसौदे पर 4 सितंबर तक सुझाव मांगे गए थे और इस दौरान मनपा को कुल 494 सुझाव प्राप्त हुए। इन सुझावों पर सितंबर माह में 10 से 12 सितंबर तक तीन दिन की सुनवाई की गई।

सुनवाई के बाद तैयार मसौदे को 16 सितंबर को राज्य सरकार को भेजा गया। राज्य सरकार ने इसे निर्वाचन आयोग को भेजा, जिसने अंतिम रूप देने के बाद मनपा को फाइनल लिस्ट देने की प्रक्रिया पूरी की।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल में लाल चंदन के पेड़ पर 1 करोड़ मुआवजे का दावा गलत निकला

एआई का बढ़ता असर, एआई को कौशल-वृद्धि का अवसर समझें पत्रकार : बृजेश सिंह

प्रशांत पडोले ने भंडारा के सानगड़ी गांव में किसान के मत्स्य पालन तालाब का किया निरीक्षण

नेशनल हाईवे पर सफर होगा महंगा, 1 अप्रैल से बढ़ेंगी वार्षिक टोल पास की दरें

जानकारी के अनुसार, मुंबई में कुल 227 प्रभागों की संख्या बनाए रखी गई है। 2017 में प्रयुक्त प्रभाग संरचना में इस बार खास बदलाव नहीं किए गए हैं। हालांकि, कुछ छोटे-मोटे त्रुटियों को सुधारा गया है। जैसे कि एक ही इमारत में रहने वाले कुछ निवासी एक प्रभाग में दिखाए गए और बाकी दूसरे प्रभाग में, या कई स्थानों पर रेल मार्ग के एक किनारे रहने वाले लोग दूसरे किनारे के प्रभाग में दिखाए गए थे।

इसे भी पढ़ें- 6 महीने में BMC की तिजोरी में आया 3100 करोड़, अब बकायेदारों पर गिरी गाज, नीलामी का खेल शुरू

राज्य सरकार ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव इकबाल सिंह चहल को प्राधिकृत अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था और उन्हीं के माध्यम से यह सुनवाई कराई गई।

अब फाइनल लिस्ट के जारी होने के बाद नागरिकों को स्पष्ट रूप से पता चलेगा कि उनके सुझावों को मसौदे में शामिल किया गया है या नहीं। यह लिस्ट मनपा चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देने में अहम भूमिका निभाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि इस बार वार्ड संरचना में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया में स्थिरता बनी रहे। केवल छोटी त्रुटियों को ठीक किया गया है ताकि सभी प्रभागों में सही और संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके।

फाइनल वार्ड लिस्ट के आज जारी होने के साथ ही मुंबई के नागरिकों और उम्मीदवारों को चुनाव की पूरी तैयारी के लिए आवश्यक जानकारी मिल जाएगी।

Bmc elections final ward list released today after 494 suggestions no major changes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2025 | 10:29 AM

Topics:  

  • BMC
  • BMC Elections
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.