Yavatmal News: यवतमाल में लाल चंदन के पेड़ पर 1 करोड़ मुआवजे का दावा गलत निकलामें एक किसान का दावा गलत साबित हुआ है, जिसमें उसने वर्धानांदेड़ रेलवे परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन पर लाल चंदन के पेड़ का दावा किया था। किसान केशव शिंदे ने अपने खेत में मौजूद कथित लाल चंदन के पेड़ के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की थी।
हालांकि, जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वह पेड़ लाल चंदन का नहीं, बल्कि बिजा साल प्रजाति का है। इससे पहले, न्यायालय ने किसान को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था, जिसमें से 50 लाख रुपये भी निकाल लिए गए थे।
किसान के निधन के बाद, रेलवे प्रशासन ने अदालत में स्पष्ट किया कि संबंधित पेड़ की वास्तविक कीमत केवल 10 हजार रुपये है। अब न्यायालय ने किसान के परिवार को केवल 10 हजार रुपये रखने और बाकी राशि लौटाने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई बुधवार को होगी, जिसमें इस मामले की आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।