BMC Election 2026: महायुति से बाहर रहकर एनसीपी का बड़ा दांव, मुंबई में 37 नाम घोषित
Ajit Pawar NCP Candidate List: बीएमसी चुनाव से ठीक पहले अजित पवार की एनसीपी ने 37 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सियासी सस्पेंस तोड़ा है। पार्टी मुंबई में अकेले चुनाव लड़ेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
अजित पवार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Maharashtra Local Body Election: लगभग 9 साल बाद हो रहे मुंबई महानगर पालिका चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की मियाद खत्म होने में महज दो दिन शेष बचे हैं, लेकिन राज्य के सियासी दलों के गठबंधन, सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों पर सस्पेंस खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।
सीटों के बंटवारे को लेकर फंसे पेंच और बगावत के डर से लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा पर चुप्पी साधे बैठी हैं। इस बीच राज्य की महायुक्ति सरकार में शामिल उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की राकां ने बाजी मारते हुए सस्पेंस खत्म करने की पहल की है।
राकां ने रविवार को अपने 37 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। महायुति में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही जबरदस्त रस्साकशी के कारण बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) ने उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की राकां को गठबंधन में शामिल नहीं किया था। नतीजतन राकां (अजीत पवार) ने मुंबई में अपने दम पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
राकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
उपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
100 उम्मीदवार उतारने की तैयारी
पार्टी की मुंबई में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की योजना है। डीसीएम अजीत की राका ने मुंबई मनपा के चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने का संकेत देते हुए अपने 37 उम्मीदवारों की सूची जारी करके मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने का प्रयास किया है।
37 नामी में नवाब मलिक के भाई समेत परिवार के तीन लोगों को मौका दिया गया है। नवाब के भाई कप्तान मलिक, उनकी बहू बुशरा मलिक और बहन सईदा खान को मैदान में उतारा गया है। इनमें कप्तान मलिक को वार्ड नंबर 165 से, बहन डॉ। सईदा खान वार्ड नंबर 168 से और कप्तान की बहू बुशरा नदीम मलिक वार्ड नंबर 170 से चुनाव लड़ेगी। कप्तान मलिक का वार्ड 168 अभी महिलाओं के लिए रिजर्व है।
| वार्ड नं | उम्मीदवार का नाम |
|---|---|
| 03 | मनीष दुबे |
| 40 | विलास दगडू घुले |
| 48 | सिरिल पीटर डिसूजा |
| 57 | अजय दत्ताराम विचारे |
| 62 | अहमद खान |
| 64 | हादिया फैसल कुरैशी |
| 76 | बबन रामचंद्र मदाने |
| 77 | ममता धर्मेंद्र ठाकुर |
| 86 | सुभाष जनार्दन पाताडे |
| 92 | यूसुफ अबू बकर मेमन |
| 93 | डॉ. सचिन तांबे |
| 95 | अमित अंकुश पाटिल |
| 96 | आयशा शम्स खान |
| 109 | सज्जू मलिक |
| 111 | धनंजय पिसाल |
| 125 | हरिचंद्र बाचालिंग जंगम |
| 126 | प्रतीक्षा राजू घुगे |
| 135 | अक्षय मोहन पवार |
| 139 | नागरत्न संदीप बनकर |
| 140 | ज्योति देवीदास सदावर्त |
| 142 | चांदनी अजय श्रीवास्तव |
| 143 | रचना रवींद्र गवस |
| 144 | दिलीप हरिबंद्र पाटिल |
| 146 | भाग्यश्री राजेश केदारे |
| 147 | अंकिता संदीप द्रवे |
| 148 | सोमू चंदू पवार |
| 152 | लक्ष्मण श्रीरंग गायकवाड़ |
| 165 | अब्दुल रशीद (कैप्टन) मलि |
| 168 | डॉ. सईदा खान |
| 169 | चंदन धोंडीराम पाटेकर |
| 170 | बुशरा परवीन मलिक |
| 171 | दिशा अमित मोरे |
| 175 | वासंथी मुरुगेश देवेंद्र |
| 193 | शोभा रत्नाकर जाधव |
| 197 | फरीन इम्तियाज खान |
| 222 | किरण रविंद्र शिंदे |
| 224 | सबिया अस्लम मर्चेंट |
ये भी पढ़ें :- Railway की 2.67 एकड़ जमीन पर ऐतिहासिक बोली, रिजर्व प्राइस से दोगुनी रकम
बागियों को अजीत का सहारा
- ऐसा माना जा रहा है कि अपनी पार्टी को महायुति में शामिल न करने के बीजेपी और शिवसेना (शिदे गुट) का निर्णय अजीत को रास नहीं आया है।
इसलिए अजीत अब मुंबई में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का निर्णय लिया है। - इस पहले चुनाव में अजीत की नजर बीजेपी, यूबीटी, कांग्रेस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के उन नाराज लोगों पर लगी है, जो जीतने का माद्दा रखते हैं लेकिन गठबंधन या अन्य कारणों से टिकट से वचित रह गए हैं।
- अजीत की राकां के नेता ऐसे लोगों से लगातार संपर्क कर रहे है। सूत्रों का दावा है कि पूर्व विधायक जिशान सिद्दीकी, नवाब मलिक सहित राकी के दूसरे नेताओं को ऐसे लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराकर राका को किंग मेकर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए जितेंद्र मल्लाह की रिपोर्ट
