Maha Vikas Aghadi को झटका, कांग्रेस का मुंबई मनपा चुनाव खुद लड़ने का ऐलान
Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव से पहले महाविकास आघाड़ी में बड़ी दरार पड़ गई है। कांग्रेस ने मुंबई मनपा चुनाव अपने दम पर लड़ने का ऐलान किया है, जिससे गठबंधन की राजनीति पर असर पड़ा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंंबई कांग्रेस (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: बीएमसी चुनाव से पहले महाविकास आघाड़ी में बड़ी फूट पड़ गई है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह बीएमसी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। यह घोषणा पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शनिवार को की।
मुंबई कांग्रेस की शनिवार को हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद चेन्निथला ने बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव हमने महाविकास आघाड़ी के साथ लड़ा था। लेकिन कार्यकर्ताओं को लगता है कि निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ना चाहिए।
इसलिए कांग्रेस पार्टी बीएमसी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। पिछले चार साल से लोकल बॉडी के चुनाव नहीं हुए हैं। ये चुनाव सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के हिसाब से हो रहे हैं। राज्य सरकार नहीं चाहती थी कि चुनाव हों। क्योंकि सरकार सीधे महानगरपालिकाओं के मामले देख रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 13 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में रसायन बरामद
Homemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
गोवंडी में 72 घंटे की तोड़फोड़ नोटिस से तनाव, पुनर्वसन की मांग तेज; बीएमसी पर नियमों के उल्लंघन के आरोप
मध्य रेल का इगतपुरी-कसारा सेक्शन पर 12-16 मई विशेष ब्लॉक, आसनगांव तक ही चलेंगी कसारा लोकल, देखें शेड्यूल
बीएमसी में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि महायुति लोगों की समस्याओं पर ध्यान दिए बिना हिंदू-मुस्लिम झगड़े लगाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। यह भाजपा का एजेंडा है। कांग्रेस पार्टी पूरे समाज को साथ लेकर चलेगी। मनपा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो जल्द जारी किया जाएगा।
अगर कांग्रेस बीएमसी में सत्ता में आती है, तो मुंबई वासियों की समस्याओं को हल निकालने को प्राथमिकता दी जाएगी। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने कहा कि मुंबई के लोग विवाद नहीं विकास चाहते हैं। हम समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लेकर चलेंगे। मुंबई के लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को सबक सिखाएंगे।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Politics: नवाब मलिक मुद्दे पर बीजेपी का यू-टर्न, अजीत पवार को फडणवीस का पत्र
अन्य मनपा में स्थानीय स्तर पर गठबंधन का फैसला
- निकाय चुनावों को लेकर तिलक भवन में हुई समीक्षा बैठक के बाद चेन्नीशला ने बताया कि निकाय संस्थाओं के चुनाव कार्यकर्ताओं के चुनाव होते हैं। इन चुनावों में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ चर्चा जारी है।
- मुंबई छोड़कर जहाँ आवश्यकता होगी, वहां समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन करने का निर्णय स्थानीय नेतृत्व लेगा, निकाय चुनावों में सताधारी दल भारी धनबल का उपयोग कर रहे हैं।
- महायुति सरकार को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। किसानों, बेरोजगारी, महिलाओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार पूरी तरह उदासीन है।
- पार्टी प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि हमारी पाटर्टी भ्रष्ट महायुति सरकार के खिलाफ लड़ रही है। महाराष्ट्र में कानून का राज नहीं रहा। ‘उड़ता महाराष्ट्र’ बनाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र को बेचने का काम शुरू है।
