Maharashtra News: मुंबई में ट्रिपल इंजन सरकार, पीयूष गोयल बोले- इंटरनेशनल सिटी बनेगी मुंबई
Maharashtra Local Body Elections: बीएमसी चुनाव में भाजपा की जीत को पीएम मोदी के काम पर जनता का भरोसा बताते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार मुंबई को इंटरनेशनल सिटी बनाएगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
पीयूष गोयल (सौजन्य-IANS)
Piyush Goyal On BMC Election Win: बीएमसी चुनाव में भाजपा की शानदार जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और उनके प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक करार देते हुए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राज्य में अब ट्रिपल इंजन की सरकार है।
यह मुंबई को इंटरनेशनल सिटी के रूप में विकसित करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काम और राज्य के प्रति उनके समर्पण को जनता का समर्थन मिला है। वह एक शांत स्वभाव के, काम करने वाले कर्मठ मुख्यमंत्री हैं।
वह पीएम मोदी के सपनों को सच करने का कार्य कर रहे हैं। राज्य में एनडीए सहयोगियों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा का यह मत शुरू से रहा है कि वह अपने सहयोगियों को साथ लेकर ही चलेगी। इससे भाजपा पर कोई असर नहीं होता है कि सहयोगियों को कितनी सीटें मिली हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के Lenskart स्टोर में घुसीं नाजिया इलाही खान, तिलक मिटाने के विवाद पर कर्मचारियों की लगा दी क्लास! VIDEO
IRCTC करा रहा दिव्य दक्षिण यात्रा, भारत गौरव ट्रेन से होगा आध्यात्मिक धरोहर का अनुभव
महाराष्ट्र में रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य! क्या छिन जाएगी रोजी-रोटी? मंत्री सरनाईक ने दी सफाई
अब मुंबई में फकीर बाबा का घिनौना कांड, महिलाओं को बेहोश करके करता था यौन शोषण, कांदिवली से गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली दो सरकार इसका प्रमाण और उदाहरण है कि सहयोगी दलों को हम कितनी अहमियत देते हैं। भाजपा अपने किसी भी सहयोगी को कमतर नहीं मानती है। यही एनडीए की ताकत है।
ये भी पढ़ें :- Thane Municipal Election: ठाणे में शिंदे शिवसेना का परचम, उद्धव गुट दहाई भी नहीं छू सका
जनता को उसका हक देना ही होगा
- गोयल ने कहा कि फडणवीस लगातार राज्य और मुंबई का विकास कर रहे हैं। ढांचागत आधार से लेकर नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए महाराष्ट्र और मुंबई में लगातार कार्य किया जा रहा है।
- बीएमसी चुनाव के बाद मुंबई में ट्रिपल इंजन सरकार है, जो मुंबई को एक उच्च स्तरीय इंटरनेशनल सिटी बनाने में गति देने का कार्य करेगी। मुंबई स्थित अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराने को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार हर सांसद के क्षेत्र की समीक्षा करते हैं। जनता को उसका हक देना ही होगा।
- इसी तरह से महाराष्ट्र में सीएम फडणवीस का एजेंडा भी विकास है। ऐसे में यह कह सकते हैं कि यह भाजपा की संस्कृति है कि वह विकास करे। यही वजह है कि इस सरकार में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता पर है।
नवभारत लाइव के लिए संतोष ठाकुर की रिपोर्ट
