मुंबई में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग, 2031 तक 6,500 MW की होगी जरूरत, टाटा पावर ने बनाया प्लान
Mumbai Power Demand: मुंबई में बुनियादी ढांचे व डेटा सेंटरों के विस्तार से बिजली मांग 4,642 MW पहुंची। टाटा पावर के अनुसार 2031 तक 6,500 MW की आवश्यकता होगी, ग्रिड मजबूत करने की योजना।
- Written By: रूपम सिंह
बिजली की मांग प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Mumbai Peak Power Demand Record: मुंबई में तेजी से बढ़ रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो परियोजनाओं, डेटा सेंटर और पुनर्विकास योजनाओं का सीधा असर बिजली की मांग पर दिखाई देने लगा है। जून में शहर की अधिकतम बिजली मांग रिकॉर्ड 4,642 मेगावाट दर्ज की गई है।
टाटा पावर के अध्ययन के अनुसार, यही रफ्तार जारी रही तो वर्ष 2031 तक मुंबई को करीब 6,500 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होगी, इसलिए बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भी उसी अनुपात में मजबूत करना जरूरी होगा। मुंबई शहर और उपनगरों में करीब 50 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बेस्ट, टाटा पावर और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी बिजली उपलब्ध कराते हैं।
बिजली नेटवर्क के विस्तार की जरूरत
हाल के वर्षों में बिजली की मांग लगातार बढ़ी है। विशेषज्ञों का मानना है कि नई मेट्रो लाइनों, डेटा सेंटर, बड़े विकास कार्यों और पुनर्विकास के तहत बन रही ऊंची इमारतों के कारण आने वाले वर्षों में यह मांग और तेजी से बढ़ेगी। अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2031 तक मौजूदा मांग की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत अधिक बिजली की जरूरत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार, 508 KM कॉरिडोर पर लगेगा स्वदेशी 2×25 kV ट्रैक्शन सिस्टम
सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान… मुंबई में ठाकरे भाइयों का महा-शक्तिप्रदर्शन, जानें तारीख, प्लानिंग और कारण
बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ
अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में किया 2 घंटे का मौन आंदोलन, PM मोदी को लिखा पत्र, देखें VIDEO
यह भी पढ़ें:- बच्चों में तेजी से बढ़ रहा टाइप 1 डायबिटीज, वाडिया अस्पताल में 1300 से अधिक बाल मरीजों का चल रहा इलाज
टाटा पावर की मांग भी दोगुने से अधिक होगी
- इसे देखते हुए राज्य के अन्य हिस्सों से मुंबई तक पर्याप्त बिजली पहुंचाने के लिए उच्चदाब ट्रांसमिशन लाइनों की क्षमता बढ़ानी होगी।
- साथ ही नई बिजली लाइनें बिछाने और वितरण नेटवर्क को अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर देना पड़ेगा। टाटा पावर के मुंबई क्षेत्र में लगभग आठ लाख उपभोक्ता है।
- कंपनी के नेटवर्क पर वर्तमान में करीब 800 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज होती है, जिसके 2031 तक बढ़कर लगभग 2,000 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है।
- इस बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए कंपनी उच्चदाब बिजली लाइनों की क्षमता बढ़ाने और रिंग नेटवर्क विकसित करने की योजना पर काम कर रही है।
