BMC Election 2026: मुंबई कांग्रेस 143 सीटों पर लड़ेगी, वंचित को मिली सिर्फ 46 सीटें
Maharashtra: बीएमसी चुनाव को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। मुंबई कांग्रेस ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जबकि वंचित बहुजन आघाड़ी 46 सीटों पर मैदान में उतरेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
कांग्रेस और बहुजन विकास आघाड़ी (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: बीएमसी चुनाव को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति आखिरकार खत्म हो गई है। शुक्रवार को मुंबई कांग्रेस ने आधिकारिक घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में कांग्रेस 143 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस के सहयोगी दल वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) 46 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन के भीतर सहमति बन गई है।
पांच सीटों पर होगा मित्रतापूर्ण मुकाबला
सचिन सावंत के अनुसार, वंचित बहुजन आघाड़ी ने कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों की सीटों को मिलाकर कुल पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। इन सीटों पर गठबंधन के भीतर मित्रतापूर्ण ढंग से चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
महायुति में महामंडलों के बंटवारे का फॉर्मूला तय, भाजपा को मिली 48% हिस्सेदारी
शरद पवार ने बांधे पीएम मोदी के तारीफों के पुल, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा रहे भारत की प्रतिष्ठा
शरद पवार की मौजूदगी में बड़ा फैसला, राकां (एसपी) ने दोनों गुटों के विलय पर लगाया पूर्ण विराम
भुजबल के बयान से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप, पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाहों पर सीएम फडणवीस बोले पर्याप्त है ईंधन
गठबंधन की सहमति बरकरार
उन्होंने कहा कि यह फैसला गठबंधन के लिए कुछ हद तक असुविधाजनक हो सकता है, लेकिन जिस तरह पहले सीट बंटवारे में वंचित बहुजन आघाड़ी की मांगों का सम्मान किया गया था, उसी तरह इस बार भी सहमति के साथ आगे बढ़ा जाएगा। इन पांच सीटों को छोड़कर बाकी सभी स्थानों पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Local: वेस्टर्न रेलवे पर मेजर ब्लॉक, 3-4 जनवरी को 260 लोकल ट्रेनें रद्द
एक सीट पर आरपीआई मैदान में
इन पांच सीटों में से एक सीट पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) चुनाव लड़ेगी। सीटों के इस बंटवारे के साथ ही बीएमसी चुनाव को लेकर कांग्रेस-वंचित गठबंधन की रणनीति अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।
