Thane Coastal Road Project: संजय केलकर ने किया कोस्टल रोड प्रोजेक्ट का निरीक्षण, 28% काम पूरा

Thane Coastal Road Project: ठाणे में 23 किलोमीटर लंबे खारीगांव-गायमुख कोस्टल रोड प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। 2028 तक पूरा होने वाला यह प्रोजेक्ट ट्रैफिक जाम को कम करेगा।
Thane Coastal Road Project: संजय केलकर ने किया कोस्टल रोड प्रोजेक्ट का निरीक्षण, 28% काम पूरा
संजय केलकर ने किया कोस्टल रोड प्रोजेक्ट का निरीक्षण (सौ. एक्स )
Published on: 
Updated on: 

Kharigaon Ghaimukh Thane Coastal Road Project: ठाणे शहर के लिए एक गेम चेंजर साबित होने वाला खारीगांव से गायमुख तक 23 किमी लंबा कोस्टल रोड प्रोजेक्ट दिसंबर 2028 तक यातायात के लिए खोल दिया जायेगा।

विधायक संजय केलकर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का 28 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, मैंग्रोज जंगल की वजह से आने वाली बाधाओं को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

विधायक संजय केलकर ने गुरुवार को एमएमआरडीए के मुख्य अभियंता और ठेका लेनेवाली कंपनी के अधिकारियों के साथ बालकुम में प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति के बारे में बताया।

इस प्रोजेक्ट का काम छह महीने पहले शुरू हुआ है और यह काम 40 महीने में पूरा हो जाएगा। विधायक केलकर ने पत्रकारों को बताया कि मैंग्रोज वाले इलाके में इस रोड के कुछ हिस्से एलिवेटेड हैं और यह काम 2028 तक पूरा हो जाएगा।

घोडबंदर रोड पर भारी गाड़ियों से लगता है ट्रैफिक जाम

घोडबंदर रोड पर भारी गाड़ियों के ट्रैफिक की वजह से ठाणेकरों को पूरे साल जाम का सामना करना पड़ता है। कैलकर ने बताया कि इस परियोजना से इस ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा और कलवा से आने वाले ट्रैफिक को भी राहत मिलेगी। इस समय, समीक्षा बैठक में विधायक संजय केलकर, संजय पाटिल, सूरज दलवी, जितेंद्र मढवी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मैंग्रोज के जंगल में अतिक्रमण बाधा

निरीक्षण के दौरान देखा गया कि मैग्रोज इलाके में कोस्टल रोड का कुछ हिस्सा ऊंचा है और इस जगह पर बहुत ज्यादा अतिक्रमण है। कुछ जगहों पर बिना इजाजत निर्माण कार्य चल रहा है और कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा मिट्टी भर दी गई है, विधायक संजय केलकर ने कहा कि ये अतिक्रमण कोस्टल रोड प्रोजेक्ट में रुकावट बनेंगे और इन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए, उन्होंने मैग्रोज डिपार्टमेंट के अधिकारियों को निर्देश दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com