Mumbai: बीजेपी मेयर कैंडिडेट का करेगी ऐलान, शनिवार को पार्टी मीटिंग के बाद एक नाम पर लगेगी मुहर
BJP Mumbai Mayor Candidate: बीजेपी शनिवार को मुंबई के नए मेयर उम्मीदवार की घोषणा करेगी। 11 फरवरी को होने वाले चुनाव में बीजेपी की पहली महिला मेयर बनना लगभग तय है।
- Written By: अनिल सिंह
BJP Mumbai Mayor Candidate (फोटो क्रेडिट-X)
Amit Satam BMC Mayor Announcement: मुंबई नगर निगम के आगामी मेयर चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। शनिवार, 7 फरवरी 2026 को म्युनिसिपल मुख्यालय में होने वाली अहम बैठक में पार्टी अपने उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएगी। बीएमसी चुनावों में 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी, 45 साल के इतिहास में पहली बार अपना मेयर बनाने की दहलीज पर है। महायुति गठबंधन (BJP-शिवसेना शिंदे गुट) ने कुल 118 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है, जिससे अब मुंबई के अगले ‘प्रथम नागरिक’ का रास्ता साफ हो गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम इस बार एक महिला चेहरे को मेयर पद के लिए उतारने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
शनिवार की बैठक और नामांकन प्रक्रिया
बीजेपी पार्षदों की शनिवार सुबह 9 बजे होने वाली यह बैठक रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस बैठक में न केवल उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा, बल्कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान गठबंधन सहयोगियों के साथ समन्वय पर भी चर्चा होगी। बैठक के ठीक बाद सुबह 10 बजे मेयर पद के लिए नामांकन (Application) दाखिल किए जाएंगे। पार्टी ने सभी पार्षदों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है ताकि नामांकन के समय शक्ति प्रदर्शन किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
MHADA Update: शिकायतों के समाधान के लिए बनेगा अलग सेल, देवेंद्र फडणवीस का एमएचएडीए को निर्देश
छत्रपति संभाजीनगर: स्थायी समिति की बैठक में हंगामा, सड़क, पानी और 22 करोड़ के प्रकरण पर अधिकारियों को फटकार
MMRDA Project Status: कासारवडवली-खारबाव पुल परियोजना लटकी, जमीन न मिलने से काम पड़ा धीमा
Thane Development: ठाणे को मिलेगा नया अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय और 2 नई तहसील, बावनकुले की बड़ी घोषणा
ये भी पढ़ें- Mumbai Crime: दादर में टैक्सी वालों की गुंडागर्दी खत्म! 2000 रुपये किराया वसूलने वाले 7 जालसाज गिरफ्तार
महिला मेयर के रूप में इन नामों की चर्चा
मेयर पद के लिए ‘ओपन महिला श्रेणी’ का आरक्षण होने के कारण बीजेपी की ओर से कई अनुभवी महिला पार्षदों के नाम रेस में हैं। पार्टी के भीतर राजश्री शिरवाडकर और तेजस्वी घोसाळकर जैसे नामों पर चर्चा तेज है। अमित साटम ने संकेत दिए हैं कि नया मेयर ‘मराठी, हिंदू और विकासोन्मुखी’ होगा। चूंकि बीजेपी के पास सबसे अधिक संख्या बल है, इसलिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अमित शाह की सहमति से घोषित होने वाला नाम ही मुंबई की अगली महिला मेयर के रूप में लगभग तय माना जा रहा है।
11 फरवरी को होगा औपचारिक चुनाव
मुंबई के 78वें मेयर का आधिकारिक चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे बीएमसी के कॉर्पोरेशन हॉल में होगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत सभी 227 निर्वाचित पार्षद मतदान करेंगे। महायुति गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण बीजेपी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। मेयर चुने जाने के बाद, 16 फरवरी को स्टैंडिंग और इम्प्रूवमेंट जैसी महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्षों का भी चयन किया जाएगा, जहाँ महायुति और एमवीए (MVA) के बीच एक बार फिर राजनीतिक रस्साकशी देखने को मिल सकती है।
