MLC Bye-Elections: महाराष्ट्र में विधान परिषद के उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कौन-कौन शामिल
महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें से तीन सीट भाजपा की है, जिसके नाम आज भाजपा ने घोषित कर दिए है।
- Written By: प्रिया जैस
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: विधानसभा चुनाव 2024 में जीतने के कारण रिक्त हुई विधान परिषद की पांच सीटों के लिए 27 मार्च को चुनाव होने हैं. इन पांच सीटों में से तीन सीट बीजेपी को मिली हैं तो वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राकांपा के हिस्से में एक-एक सीट आई है। महाराष्ट्र में विधान परिषद के उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें से तीन सीट भाजपा की है, जिसके नाम आज भाजपा ने घोषित कर दिए है। भाजपा ने उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी से संदीप जोशी, संजय केनेकर और दादाराव केचे को उम्मीदवारी दी हैं।
भाजपा ने जारी की लिस्ट
महाराष्ट्र में विधान परिषद के उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के Lenskart स्टोर में घुसीं नाजिया इलाही खान, तिलक मिटाने के विवाद पर कर्मचारियों की लगा दी क्लास! VIDEO
ट्रेंड सेट करने में माहिर PM Modi, गूगल पर ‘झालमुड़ी’ हो रहा सबसे ज्यादा सर्च, तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड
‘नकली विरोध की कराई जा रही शूटिंग…’, महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बताया काली करतूत
‘SPG से बनवाई झालमुड़ी, सब ड्रामा है’, CM ममता ने PM Modi पर साधा निशाना; केंद्रीय बल को लेकर भी कही बड़ी बात
Maharashtra | BJP releases the list of candidates for bye-election to the Legislative Council Bye-election on five seats of the legislative council is due in Maharashtra. pic.twitter.com/onmtcwNDgb — ANI (@ANI) March 16, 2025
गौरतलब हो कि विधान परिषद की 5 सीटों के लिए 27 मार्च चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 मार्च निर्धारित की गई है। इसलिए महायुति की बाकि दो प्रमुख पार्टियां शिवसेना और एनसीपी भी रविवार तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।
इन सदस्यों की जगह हुई खाली
सदस्यों में शिवसेना से आमशा पाडवी एवं राकांपा से राजेश विटेकर तथा बीजेपी से प्रवीण दटके, रमेश कराड व गोपीचंद पडलकर शामिल थे. इन विधान परिषद सदस्यों की चुनाव जीतने के कारण रिक्त हुई सीटों पर अब सभी पार्टियों में कई दावेदार खड़े हो गए हैं।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अजित गुट में हो रहा है जीशान का विरोध
उप मुख्यमंत्री अजित पवार की राकांपा का हाल और भी बुरा है। सूत्रों का कहना है कि एक सीट के लिए पार्टी में लगभग 100 इच्छुकों ने आवेदन किया है। ऐन चुनाव से पहले राकांपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी विधान परिषद के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। मुंबई मनपा चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक को रिझाने के लिए अजित गुट में जीशान की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
