Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP सांसद बृज लाल ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- संविधान को नुकसान पहुंचाने वाली पार्टी कर रही दुष्प्रचार

बीजेपी सांसद बृज लाल ने कहा कि भाजपा दलितों की सबसे बड़ी रक्षक है जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने दुष्प्रचार किया था कि बीजेपी संविधान बदल देगी। इसलिए लोगों को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 25, 2024 | 09:13 PM

प्रेस कॉन्फेंस में मौजूद सांसद बृज लाल व अन्य भाजपा नेता

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बीजेपी के राज्यसभा सांसद बृज लाल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी नीत महायुति के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए इन दिनों मुंबई आए हैं। शुक्रवार को उन्होंने मुंबई के दादर स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की समाधि स्थल चैत्यभूमि का दौरा किया। स्मारक स्थल पर बाबा साहेब की प्रतिमा को नमन करने के बाद उन्होंने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित बीजेपी के मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक व बीजेपी सांसद बृज लाल ने कहा कि भाजपा दलितों की सबसे बड़ी रक्षक है जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने दुष्प्रचार किया था कि बीजेपी संविधान बदल देगी। इसलिए लोगों को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए। इस मौके पर बीजेपी नेता विजय भाई गिरकर, मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये और अनुसूचित जाति मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष शरद कांबले मौजूद थे।

पीएम मोदी संविधान के सबसे बड़े रक्षक

मैं स्वयं दलित हूं, ऐसा कहते हुए बृज लाल ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर संविधान के निर्माता हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित हमारे विपक्षी दल यह प्रचार कर रहे हैं कि संविधान बदला जा रहा है और आरक्षण छीन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वास्तव में कोई संविधान का सबसे बड़ा रक्षक है तो वह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर कांग्रेस CEC की बैठक में नहीं बनी बात, जानिए क्या बोले केसी वेणुगोपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं संविधान की एक प्रति अपने हाथ में लेकर चल रहे थे और जब वह संविधान भवन नामक पुराने संसद भवन से नए संसद भवन की ओर चल रहे थे तो हम सभी उनके पीछे चल रहे थे। लेकिन कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने इसमें हिस्सा नहीं लिया।

कांग्रेस ने पहुंचाया संविधान को नुकसान

सांसद बृज लाल ने कहा कि संविधान को सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस ने पहुंचाया है। प्रशिक्षण के दौरान हमें सिखाया गया कि संविधान को बदला नहीं जा सकता, मौलिक अधिकारों को छीना नहीं जा सकता। लेकिन आपातकाल लागू करके कांग्रेस ने अधिकारों को छीना।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृज लाल ने कहा कि संविधान की आत्मा तब खत्म हो गई जब कांग्रेस ने ही आपातकाल के दौरान संविधान को नष्ट कर उसमें समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द डालने का काम किया, लेकिन अब यह भ्रम फैला रही है कि भाजपा संविधान बदल देगी और यह दुष्प्रचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– लोकसभा चुनाव में हार गए थे बीजेपी के संजय काका और चिखलीकर, अब NCP ने दिया विधानसभा का टिकट

पंडित नेहरू को भी पसंद नहीं था आरक्षण

उन्होंने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखे थे कि हमें आरक्षण पसंद नहीं है। सात न्यायाधीशों की खंडपीठ के फैसले के बावजूद, अलीगढ़ विश्वविद्यालय ने आज तक संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण नहीं दिया है।

कांग्रेस ने अलीगढ़ विश्वविद्यालय में बदल दिया कानून

बीजेपी सांसद बृज लाल ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों को आरक्षण से वंचित करने के लिए अलीगढ़ विश्वविद्यालय में कानून बदल दिया और अब मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून बनाकर दलितों को मजबूत करने का काम किया। 2019 में मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून का सबसे ज्यादा लाभ दलितों को हुआ।

Bjp mp brij lal attacked congress harming the constitution doing false propaganda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 09:13 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

2029 से पहले PM बनेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस नेता के दावे से सियासी भूचाल; गिरने वाली है मोदी सरकार?

2

लाशों से वोट लेकर सरकार चल रहे? केंद्रीय मंत्री के बयान से केरल की राजनीति में भूचाल

3

लद्दाख के बाद अब जम्मू-कश्मीर में बवाल, उठ रही पूर्ण राज्य के दर्जा की मांग- VIDEO

4

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत अचानक बिगड़ी, बेंगलुरु के MS रमैया अस्पताल में भर्ती

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.