Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • TVK Rally Stampede |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बैलट चुनाव में हारी बीजेपी…खुल गई पोल! शरद पवार गुट ने किया हिसाब बराबर, महाराष्ट्र विधानसभा इलेक्शन का लिया बदला

Maharashtra News: महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनाव में महायुति को बड़ी जीत मिली थी और महाविकास अघाड़ी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। लेकिन बैलेट पेपर में हुए चुनाव ने तस्वीर ही बदल कर रख दी है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Apr 07, 2025 | 08:54 PM

देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी नीत महायुति को ऐतिहासिक जीत मिली थी। चुनाव में बीजेपी के 130, महायुति में शामिल उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 57 और अजित पवार की राकां के 41 उम्मीदवारों को जीत मिली थी। विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (मविआ) चुनाव में महायुति में मिली जीत को ईवीएम की जीत बताती रही है। मविआ की ओर से बार-बार बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठती रही है।

मविआ के दावे को सातारा के सह्याद्रि सहकारी शक्कर कारखाना के इलेक्शन से बल मिला है। क्योंकि विधानसभा चुनाव में 1.34 लाख वोट पाने वाले बीजेपी विधायक को बैलट से कराए गए इस चुनाव में शर्मनाक शिकस्त मिली है। सह्याद्री सहकारी शक्कर कारखाने के त्रिकोणीय चुनाव में शरद पवार गुट से पूर्व विधायक और पूर्व सहकारिता मंत्री बालासाहेब पाटिल फिर एक बार बाजी मारने में सफल हुए हैं।

शरद पवार गुट ने भाजपा को हराया

सह्याद्री में सत्तारूढ़ शरद पवार गुट ने भाजपा के मौजूदा विधायक मनोज घोरपड़े और जिला अध्यक्ष धैर्यशील कदम के पैनल को हराकर सभी 21 निदेशक सीटों पर जीत हासिल की। सह्याद्रि सहकारी शक्कर कारखाना का कार्य क्षेत्र सतारा जिले के पांच तालुकाओं (कराड, कोरेगांव, सतारा, खटाव और सांगली जिले के कडेगांव) तक फैला है। यहां चुनाव में कुल 32,205 सदस्यों में से 26,081 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और बालासाहेब पाटिल को विजेता घोषित किया।

इसमें सत्तारूढ़ पाटिल पैनल के पास 15 हजार से अधिक वोट हैं, जबकि विपक्षी भाजपा विधायक मनोज घोरपडे और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एडवोकेट. उदयसिंह पाटिल के पैनल को 7,000 से 8,000 वोट मिले। भाजपा जिला अध्यक्ष धैर्यशील कदम, किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव रामकृष्ण वेताल और कांग्रेस के निवास थोरात के तीसरे पैनल को 2200 से 2300 वोट मिले।

राकां शरद पवार गुट ने किया हिसाब बराबर

बीजेपी के मौजूदा विधायक मनोज घोरपडे ने विधानसभा चुनाव में कराड उत्तर विधानसभा सीट से 134,626 वोट प्राप्त करके चुनाव जीते थे। उन्होंने शरद पवार की राकां के उम्मीदवार बालासाहेब पाटिल को हराया था। तब बालासाहेब को 90,935 वोट मिले थे। बालासाहेब पाटिल ने उस हार का बदला सह्याद्री सहकारी शक्कर कारखाने के चुनावों में घोरपड़े को हराकर हिसाब बराबर कर लिया। उन्होंने निदेशक मंडल की सभी 21 सीटों पर विपक्षी उम्मीदवारों को को 7,500 से 8,000 मतों से पराजित किया। बालासाहेब सह्याद्रि में अपराजिता और अजेय बने रहे।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

शरद पवार गुट की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खड़से ने कहा, “चार महीने पहले 50,000 वोटों के अंतर से जीतने वाले भाजपा विधायक को सह्याद्री फैक्ट्री के लिए बैलेट पेपर पर हुए चुनाव में बेशुमार पैसा खर्च करने के बाद भी विजेता उम्मीदवार को मिले वोटों से आधे वोट भी नहीं मिल सके।”

शरद पवार गुट की इस जीत के बाद अब ये सवाल उठाए जा रहे है कि जहां विधानसभा चुनाव में महायुति को भारी मत से जनता ने जिताया था। उसे अब बैलेट पेपर पर हुए चुनाव में कैसे हार का सामना करना पड़ा। ये सवाल अब सभी के मन में खड़ा हो रहा है।

Bjp lost in ballot sahyadri cooperative sugar factory election sharad pawar faction won

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2025 | 08:52 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maha Vikas Aghadi
  • Mahayuti
  • NCP (SP)

सम्बंधित ख़बरें

1

CM की कुर्सी छोड़ेंगे उमर अब्दुल्ला? जम्मू-कश्मीर की सियासत में उथल-पुथल, आखिर किस बात पर हुए नाराज!

2

‘आई लव मुहम्मद’ पर आया फायरब्रांड भाजपाई का बयान, राहुल गांधी को भी लपेटा, दे डाली सीधी चेतावनी

3

‘आई लव मोहम्मद, आई लव महादेव’ पर सियासी बवाल, जनता ने नेताओं को दिखाया आईना

4

BJP के लिए काम करेंगे पवन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा का पैर छूकर लिया आशीर्वाद; इस सीट से लडेंगे चुनाव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.