संविधान के नाम पर धज्जियां उड़ा रहा विपक्ष: राम कदम का करारा हमला, इमरान खान और दीया मिर्जा पर भी कसे तंज

Rahul Gandhi BJP Attack: भाजपा नेता राम कदम ने राहुल गांधी, अभिनेता इमरान खान और दीया मिर्जा पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर संविधान के अपमान और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
Ram Kadam Opposition Imran Khan Dia Mirza Controversy
BJP नेता राम कदम, राहुल गांधीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • BJP नेता राम कदम ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर कई आरोप लगाए।

  • PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार के कामकाज की तारीफ की।

  • अभिनेता इमरान खान के विरोध प्रदर्शन के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणियों का समर्थन किया।

  • दीया मिर्जा के पटाखे न फोड़ने संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

Ram Kadam Opposition Imran Khan Dia Mirza Controversy: BJP नेता राम कदम ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके साथी दल नहीं चाहते कि देश आगे बढ़े। संविधान का नाम लेकर उसी संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम विपक्ष कर रहा है।

राम कदम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पिछले 13 वर्षों में क्या कुछ नहीं बदला है? हर व्यक्ति की जिंदगी बदली है। इतिहास के पन्ने पलटकर देखिए कि पहले भारत कैसा था और आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है।

हर जगह सड़कों का निर्माण हो रहा है, वंदे भारत ट्रेन चल रही है, बुलेट ट्रेन आ रही है और हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई रोक नहीं सकता। उन पर आरोप तो लगाए जा सकते हैं, लेकिन कोई दाग नहीं लगाया जा सकता। इसी हताशा के कारण विपक्ष वैचारिक दिवालियापन का शिकार हो गया है।

राम कदम ने कहा कि PM मोदी का पूरा देश ही उनका परिवार

उन्होंने कहा कि संविधान का नाम लेकर उसी संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम अगर विपक्ष करता है, तो भाजपा का दायित्व बनता है कि वह सड़कों पर उतरकर उसका पर्दाफाश करे और उसका असली चेहरा जनता के सामने लाए।

राम कदम ने कहा कि पीएम मोदी जैसा व्यक्तित्व दुर्लभ है, जिनका न आगे कोई परिवार है और न पीछे, पूरा देश ही उनका परिवार है। उन्होंने त्याग और समर्पण का जीवन जिया है और इतनी उम्र में भी 20-20 घंटे काम कर रहे हैं। यह बात विपक्ष को रास नहीं आ रही है। उन्होंने विपक्ष को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोप लगाते हो तो सबूत दो, अगर सबूत नहीं देते तो देश का छोटा बच्चा भी समझ जाएगा कि आप कितनी बड़ी मूर्खता कर रहे हैं।

Ram Kadam Opposition Imran Khan Dia Mirza Controversy
नवभारत के इंटरव्यू में BJP प्रवक्ता प्रेमकुमार का कांग्रेस पर हमला, SIR और वोट चोरी के आरोपों पर दिया जवाब

लोकसभा चुनाव से पहले संविधान को लेकर झूठा भ्रम

उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया पर और युवाओं के बीच विपक्ष के वैचारिक दिवालियेपन, उसकी हताशा और निराशा की चर्चा हो रही है। आने वाले भविष्य में जब देश और राष्ट्र के साथ खिलवाड़ करने वाला, सबसे घिनौनी राजनीति करने वाला और झूठ व भ्रम फैलाने वाला वह व्यक्ति विशेष कौन है, यह पूछा जाएगा, तो वर्तमान विपक्ष का ही नाम सामने आएगा।

आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर राम कदम ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष ने जो चाल चली थी, वह दांव अब उन्हीं पर उलट गया है। विपक्ष लोकसभा चुनाव से पहले संविधान को लेकर झूठा भ्रम फैलाने में कुछ हद तक सफल रहा था और इसी कारण वह ओवरकॉन्फिडेंस में आ गया था। लेकिन बार-बार झूठ बोलने से सफलता नहीं मिलती, लोग तुम्हें झूठा करार दे देते हैं और वही इनके साथ हुआ है।

राम कदम ने कहा, आज का युवा बहुत बुद्धिमान

राम कदम ने कहा, "आज का युवा बहुत बुद्धिमान है, वह पूरी दुनिया को अपने मोबाइल में देखता है, हर बात पढ़ता है और खुद उसका विश्लेषण करता है। इस बदले हुए युग में एक बार राहुल गांधी और उनके लोगों ने झूठा भ्रम फैलाकर लोगों को मूर्ख बनाया, लेकिन बार-बार नहीं बना सकते।"

बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा अमेरिकी नागरिक और ओसीआई कार्ड धारक अभिनेता इमरान खान को एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर कड़ी फटकार लगाए जाने और बिना शर्त माफी माँगने के आदेश दिए जाने पर भी राम कदम ने प्रतिक्रिया दी।

Ram Kadam Opposition Imran Khan Dia Mirza Controversy
नागपुर में सार्वजनिक शौचालयों पर HC सख्त, मनपा का हलफनामा-24 घंटे में नहीं हुई कार्रवाई तो नपेंगे अधिकारी

आंदोलन में हिस्सा लेने का अधिकार इस देश के नागरिकों

उन्होंने हाई कोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए कहा, "जिस प्रकार से इस व्यक्ति विशेष ने देश के आंदोलन में हिस्सा लेने का दुस्साहस किया, उससे पूछना चाहिए कि आप इस देश के नागरिक नहीं हैं। इस देश में कानूनी लड़ाई लड़ने और लोकतांत्रिक आंदोलन में हिस्सा लेने का अधिकार केवल इस देश के नागरिकों को है। आप यहां घूमने के लिए आए हैं तो घूमिए।"

राम कदम ने कहा कि दुनिया का कोई भी अन्य देश इस प्रकार की इजाजत नहीं देता कि कोई विदेशी नागरिक आकर उसके आंतरिक राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले। अगर आप विदेशी मूल के हैं, विदेशी नागरिक हैं, तो आप जिस देश के नागरिक हैं, वहां के लोकतंत्र में आंदोलन का हिस्सा बन सकते हैं, भारत में नहीं।

Ram Kadam Opposition Imran Khan Dia Mirza Controversy
नागपुर के बजाजनगर में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश, 42 लाख का माल बरामद और मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अभिनेत्री दीया मिर्जा द्वारा दिए गए बयान

अभिनेत्री दीया मिर्जा द्वारा दीपावली पर पटाखे न फोड़ने को लेकर दिए गए बयान से उपजे विवाद पर राम कदम ने कहा कि हर कलाकार की प्रतिभा और अदाकारी का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन जब बात किसी धर्म विशेष की आती है, तो किसी भी व्यक्ति को अन्य धर्मों के त्योहारों पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है।

इसके दो कारण हैं। पहला, सनातन हिंदू धर्म के लोग इतने सहिष्णु हैं कि वे कभी किसी को दर्द या दुख नहीं देना चाहते। इसलिए इस प्रकार की नसीहत की आवश्यकता अन्य धर्मों के लोगों से नहीं है। सनातन हिंदू धर्म के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि किस तरह से आचरण करना है, किस तरह से व्यवहार करना है और ध्वनि व वायु प्रदूषण को कैसे रोका जाए।