नागपुर के बजाजनगर में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश, 42 लाख का माल बरामद और मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bajajnagar Police Station Nagpur: नागपुर के बजाजनगर इलाके में डॉक्टर के घर हुई चोरी का क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचकर 42.79 लाख रुपये का सोना-चांदी और नकदी जब्त की है।
Doctor House Theft Nagpur
गिरफ्तार आरोपीसोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बजाजनगर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के घर हुई सेंधमारी का क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया।

  • एक नाबालिग साथी को भी हिरासत में लिया गया।

  • पुलिस ने 296.07 ग्राम सोने और 624.93 ग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए।

  • जब्त माल की कुल कीमत 42.79 लाख रुपये बताई गई है।

  • CCTV फुटेज और गोपनीय पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस।

Doctor House Theft Nagpur: नागपुर जिल के बजाजनगर थाना क्षेत्र में हुई सेंधमारी की वारदात का क्राइम ब्रांच के सेंधमारी विरोधी दस्ते ने पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 42.79 लाख रुपये का माल जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग साथी को भी हिरासत में लिया है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी लष्करीबाग, पांचपावली निवासी करण खेमचंद मेश्राम (19) है।

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्रनगर निवासी डॉ. अतुल केशवराव कापसे (40) अपने परिवार के साथ भुवनेश्वर गए थे, इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी समेत करीब 7.16 लाख रुपये का माल चुरा लिया, जिसके बाद बजाजनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

पुलिस टीम फुटेज के जरिए लष्करीबाग तक पहुंच गई

इस मामले में क्राइम ब्रांच का सेंधमारी विरोधी दस्ता भी समांतर जांच में जुटा था। पुलिस ने डॉ. कापसे के घर से लेकर रास्तों पर लगे अनेक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस टीम फुटेज के जरिए लष्करीबाग तक पहुंच गई, लेकिन करण को वहां कोई नहीं जानता था।

ऐसे में परिसर में गोपनीय तरीके से लोगों से पूछताछ कर करण का पता लगाया गया और सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

Doctor House Theft Nagpur
नागपुर में विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति-सास समेत 4 दोषियों को 10 साल की सजा

कानूनी कार्रवाई के लिए बजाजनगर पुलिस के हवाले कर दिया

नागपुर जिले के बजाजनगर थाना क्षेत्र में आरोपियों के पास से कुल 296.07 ग्राम सोने के आभूषण और 624.93 ग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बजाजनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई को इंस्पेक्टर दिलीप चंदन, एपीआई नितिन चुलपार, पीएसआई विवेक झिंगरे, एएसआई नितिन तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रशांत गभने, गणेश बरडे, पंकज निकम, अमन राउत और सुधीर पवार की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।