नवभारत के इंटरव्यू में BJP प्रवक्ता प्रेमकुमार का कांग्रेस पर हमला, SIR और वोट चोरी के आरोपों पर दिया जवाब

SIR Voter List Purification: प्रेमकुमार शुक्ला ने 'नवभारत' से बातचीत में विपक्ष के 'वोट चोरी' के दावों को खारिज किया। SIR प्रक्रिया का समर्थन करते हुए राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला।
Rahul Gandhi Congress Election Defeat
BJP प्रवक्ता प्रेमकुमार शुक्लासोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमकुमार शुक्ला ने SIR को लोकतंत्र के लिए जरूरी प्रक्रिया बताया।

  • उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्रता के बाद 12 बार SIR हुआ, जिनमें 10 बार कांग्रेस शासनकाल में हुआ।

  • विपक्ष के 13 करोड़ नाम हटाने के आरोप पर शुक्ला ने अलग-अलग श्रेणियों के आंकड़े पेश किए।

Navbharat Exclusive BJP Premkumar Shukla: वोट चोरी, लोकतंत्र बचाओ का नारा देने वाले कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों पर प्रहार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमकुमार शुक्ला ने कहा कि एसआईआर व वोट चोरी से संबंधित आरोपों व सवालों का जवाब देना चुनाव आयोग का ही कार्य है लेकिन किसी झूठ को झूठ साबित करने की जिम्मेदारी तो निभानी ही पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि एक झूठ को एक से अधिक लोग जब बार-बार दोहराते रहते हैं तो लोग उसे ही सही समझने लगते हैं। यही कारण है कि भाजपा ने झूठ को झूठ साबित करने की जिम्मेदारी ली। वे 'नवभारत' से चर्चा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अपनी हार का ठीकरा कांग्रेस चुनाव आयोग पर फोड़ रही है।

SIR की प्रक्रिया को विरोधी राजनीतिक रंग

SIR की प्रक्रिया को विरोधी राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। मतदाता सूची के शुद्धिकरण (SIR) की प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। स्वतंत्रता के बाद देश में 12 बार यह प्रक्रिया लागू की गई जिसमें से 10 बार कांग्रेस के शासनकाल में हुई।

इसके बावजूद अब विपक्षी दल इस प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष की ओर से 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि नियमानुसार 6.3 करोड़ प्रवासी मतदाताओं, सर्वेक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे 3 करोड़ मतदाताओं, 2.8 करोड़ मृत मतदाताओं और दोहरा नाम वाले 1 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। महाराष्ट्र में 17.63 लाख दोहरे और 34.81 लाख मृत मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।

Rahul Gandhi Congress Election Defeat
धनतेरस-दिवाली से पहले सोना-चांदी के दाम में उछाल! नागपुर के सराफा बाजार में लौटी रौनक

56 विधानसभा चुनाव हारे राहुल गांधी

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमकुमार शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 56 विधानसभा चुनावों में पराजय का सामना कर चुकी है। वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है।

इसके बावजूद पार्टी अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव के पूर्व डिलिमिटेशन बिल पास कराएगी और महिला आरक्षण के साथ अगला चुनाव होगा।

Rahul Gandhi Congress Election Defeat
नागपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 8 सराफा व्यापारियों से 80 लाख की फिरौती, खामला पोस्ट बॉक्स से खुला

यूपी में रिपीट होंगे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फिर रिपीट होने का दावा शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि इस बार 300 पार का नारा दिया है और उसमें निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी।

फ्लाप हुई 'राहुल लीला'

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस-इंडिया गठबंधन की रैली में 10 लाख लोगों की उपस्थिति का दावा किया गया था, जबकि वास्तव में वहां 20 से 25 हजार लोग ही जुटे थे। 'राहुल लीला' बुरी तरह फ्लाप रही।

उन्होंने कहा कि राहुल लीला ने व्यापारियों का बड़ा नुकसान किया। अगर आम जनता का नुकसान करेंगे तो चुनाव हारेंगे ही। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी फंडिंग और एनजीओ के माध्यम से देश में अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। एसआईआर का विरोध कर विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है।