बिहारियों की बेरहमी से पिटाई, BJP ने याद दिलाई MNS की करतूत, बिहार में कांग्रेस की हार पर लगी मुहर!
BJP on Congress-MNS Relation: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे को जोरो की टक्कर देने में लगी हुई है। ऐसे में भाजपा विधायक ने मुंबई में बिहारियों के साथ हुए अन्याय की याद दिलाई।
- Written By: प्रिया जैस
भाजपा विधायक राम कदम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। हाल ही में स्थानीय निकाय चुनावों पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा था, “राज ठाकरे नहीं, और हम उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन में भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।” इस पर राम कदम ने पलटवार किया है।
भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, “बिहार में कांग्रेस को चुनाव में अपनी हार नजर आ रही है। बिहारवासी भूले नहीं हैं कि कैसे राज ठाकरे और उनके समर्थकों ने मुंबई में उनकी बेरहमी से पिटाई की थी – कोई भी बिहारी इसे कभी नहीं भूल सकता।”
मनसे-कांग्रेस की बढ़ती नजदीकियां
राम कदम ने पार्टी की नजदीकियों के बारे में बताते हुए कहा, “इस बीच, महाराष्ट्र में कांग्रेस राज ठाकरे के साथ नज़दीकियां बढ़ा रही है, नेता मिल रहे हैं, बिरयानी बांटकर खा रहे हैं और चर्चाएँ कर रहे हैं। यह सारा देश देख रहा है। क्या बिहारवासी इसे भूलेगा। बिहार का हर व्यक्ति विशेष कांग्रेस को बिहार में हराएगा।”
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत निशानेबाज: आप यहां आए किसलिए? आपने बुलाया इसलिए!
बंगाल चुनाव: ‘अब बदलाव चाहिए…’, PM Modi की रैली में उमड़ा जनसैलाब; लोगों ने बताया क्यों चाहिए TMC से मुक्ति
गुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका तो सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे पवन खेड़ा; क्या मिलेगी गिरफ्तारी से राहत?
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी; क्या CM सम्राट चौधरी पूरा कर पाएंगे अपना कार्यकाल? जानें क्या कहा!
Mumbai, Maharashtra: BJP MLA Ram Kadam says, “…Biharis have not forgotten how Raj Thackeray and his supporters brutally beat them in Mumbai—no Bihari can ever forget that. Meanwhile, Congress is growing closer to Raj Thackeray in Maharashtra, with leaders meeting, sharing… pic.twitter.com/FPTlI3AzaK — IANS (@ians_india) October 22, 2025
किससे झूठ बोल रही है कांग्रेस – कदम
राम कदम ने आगे कहा, “इसी डर के कारण कांग्रेस के पूर्व नेता भाई जगताप कह रहे है कि वे राज ठाकरे के साथ नहीं जाएंगे। तो क्या अब तक गिल्ली-डंडा खेल रहे थे या गोटी खेल रहे थे। रोज इनकी बैठकें चल रही हैं। किसकों झूठ बोल रहे है। चाहे कुछ भी हो जाए बिहार की जनता कांग्रेस पार्टी को हराकर रहेगी।”
यह भी पढ़ें – 14 नवंबर को दीपावली मनाएगा महागठबंधन, आनंद दुबे बोले- NDA में सिर फुटव्वल, प्रशांत किशोर को दी नसीहत
भाजपा विधायक राम कदम ने आत्मनिर्भर भारत पर कहा, “दिवाली पर, प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर से स्वदेशी भारत, एक आत्मनिर्भर भारत – तक के विज़न की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसे लगातार मज़बूती से बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुश्मन हमारे देश पर हमला करता है, तो ऑपरेशन सिंदूर दुश्मन के घर में जाकर उन आतंकवादियों का सफाया कर देगा।”
