जय कन्हैया लाल की! भुलेश्वर के प्रणामी मंदिर में भक्ति और उल्लास के साथ मना जन्माष्टमी उत्सव

Krishna Janmashtami Mumbai: भुलेश्वर स्थित प्रसिद्ध श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। झांकियों और महाप्रसाद के आयोजन में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
bhuleshwar krishna pranami temple janmashtami celebration gsp26
श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर(सोर्स: नवभारत फोटो)
Published on
Updated on

Bhuleshwar Krishna Pranami Temple: भुलेश्वर स्थित प्रसिद्ध श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का पावन जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

भगवान श्री कृष्ण के जन्म की मंगल बेला आते ही मंदिर परिसर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के दिव्य दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

bhuleshwar krishna pranami temple janmashtami celebration gsp26
अपने भाई को ज्ञान दें राज ठाकरे.. शिवसेना भवन में फोटो प्रोटोकॉल पर भड़के सदावर्ते, दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम

भक्तों का जमावड़ा

कृष्ण जन्माष्टमी के बाद भी शनिवार रविवार को बड़ी संख्या में भक्तों का जमावड़ा रहा। मंदिर में भजन संध्या, भव्य झांकी, आकर्षक विद्युत सज्जा, महाआरती और महाप्रसाद सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भगवान श्री कृष्ण का मनमोहक श्रृंगार और आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया ।

कार्यक्रम में गौत्तम ठक्कर, राजेश धामी, रमेश ठक्कर, जयेश लालीवाला और धर्मेंद्र पेंटर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान नितिन भाई ने ढोलक की मनमोहक थाप और भजनों की मधुर स्वर-लहरियों से ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि श्रद्धालु और सखियां भक्ति में झूम उठीं। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

bhuleshwar krishna pranami temple janmashtami celebration gsp26
अंबरनाथ नगरपालिका के भ्रष्टाचार की खुली पोल! 35 करोड़ की नई इमारत 2 साल में हुई कमजोर, छत से टपक रहा पानी

जन्मोत्सव का सुखद समापन

भुलेश्वर स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और अटूट जन-आस्था का अनुपम प्रतीक सिद्ध हुआ। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर से लेकर सप्ताहांत तक मंदिर परिसर भक्तों के उत्साह और जयकारों से गुंजायमान रहा।

मनमोहक श्रृंगार, भव्य झांकियां, ढोलक की थाप पर गूंजते भजन और महाआरती के दिव्य वातावरण ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। श्रद्धालुओं और स्थानीय आयोजकों की सक्रिय भागीदारी तथा महाप्रसाद के आयोजन ने इस उत्सव में सामाजिक समरसता और सामुदायिक एकजुटता का सुंदर संदेश दिया, जिससे हर भक्त भाव-विभोर होकर प्रभु की कृपा से अभिभूत नजर आया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com