Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाईंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में 15.69 लाख का गुटखा जब्त, माफियाओं पर कसा शिकंजा

Mumbai News: मीरा-भाईंदर पुलिस ने गुटखा माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए दो दिन में 15.69 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया। कार्रवाई में कई आरोपी चिन्हित हुए, पुलिस अब गिरफ्तारी में जुटी है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Aug 24, 2025 | 02:02 PM

भाईंदर पुलिस ने 15.69 लाख का गुटखा किया जब्त (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News:  मीरा भाईंदर और वसई-विरार आयुक्तालय अंतर्गत पुलिस ने गुटखा माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जोन 1 के पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में 21 और 22 अगस्त को चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया। इस अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने कुल 15,69,239 रुपये मूल्य का गुटखा बरामद किया।

दो दिवसीय कार्रवाई में सबसे बड़ी जब्ती राईगांव उत्तन क्षेत्र से हुई, जहां पुलिस ने 5,01,245 रुपये का गुटखा बरामद किया। इसके अलावा जनतानगर झुग्गी बस्ती स्थित नीलकमल नाका से 76,856 रुपये का गुटखा जब्त किया गया। वहीं मुंशी कंपाउंड, कृष्णस्थल अपार्टमेंट मार्ग पर पुलिस ने एक इको कार सहित 7,15,400 रुपये का गुटखा जब्त किया। इसके साथ ही मुंशी कंपाउंड, मीरारोड पूर्व से 3,52,594 रुपये का गुटखा बरामद किया गया।

जल्द होगा नेटवर्क का पर्दाफाश

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ संबंधित पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी और नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुट गई है।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai: रनवे पर भिड़े एयर इंडिया और इंडिगो के विंग्स, मुंबई एयरपोर्ट पर मची खलबली, बाल-बाल बचे यात्री

आदिवासी विकास योजनाओं को समावेशी तरीके से लागू करें: मंत्री अशोक उईके

मुंबई में RSS के 100 साल का रोडमैप रखेंगे मोहन भागवत; दिग्गज हस्तियों के साथ ‘विशेष संवाद’ की पूरी तैयारी

वाशिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 अपराधों का पर्दाफाश; सोने के आभूषण और डीजल चोरों सहित 9.59 लाख का माल जब्त

इसे भी पढ़ें- अंबरनाथ में 32 लाख की मेफेड्रोन के साथ युवक गिरफ्तार, एक फरार आरोपी की तलाश जारी

यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, तथा पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में काशीमीरा, काशीगांव और भाईंदर पुलिस स्टेशनों की टीमों द्वारा की गई।

पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित गुटखे की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं। गुटखा न केवल अवैध रूप से बेचा जा रहा था, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस अभियान ने गुटखा माफियाओं के नेटवर्क को तगड़ा झटका दिया है और पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में गुटखा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Bhayander police big action gutkha worth 15 69 lakhs seized in two days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2025 | 11:16 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.