भांडुप ड्रीम्स मॉल पर उठे गंभीर सवाल, अवैध गतिविधियों के बीच नई कमेटी ने लिया रिडेवलपमेंट का फैसला
Mumbai Mall Redevelopment Plan Update: भांडुप स्थित ड्रीम्स मॉल लंबे समय से बंद पड़ा है और अब असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है। मॉल को तोड़कर पुनर्विकास की योजना बनाई जा रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
भांडुप ड्रीम्स मॉल रीडेवलपमेंट न्यूज़ (सौ. सोशल मीडिया )
Bhandup Dreams Mall Redevelopment Issue: भांडुप ड्रीम्स मॉल अब उपद्रवियों, शराबियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। ड्रीम मॉल के क्षेत्र में वाहनों की अवैध पार्किंग, स्मोकिंग जोन, अश्लीलता करने वालों का अड्डा बनता जा रहा है।
मॉल में कई बार आग लगने की घटनाएं घट चुकी हैं। परिसर में कई बार शव भी बरामद हो चुका है। स्थानीय नगरसेविका साक्षी दीपक दलवी ने भी मनपा को पत्र लिख कर हल निकालने की सिफारिश की है।
जानकारी के अनुसार विकासक सोसायटी नहीं बनाया था, बोर्ड बना कर माल का मेंटेनेंस जमा कर रहा था, लेकिन मनपा में प्रॉपर्टी टैक्स, पानी का बिल, लाइट का बिल नहीं भरा जा रहा था जिस वजह से कोविड के पहले ही लाइट पानी जैसी सुविधाएं काट दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Kanjurmarg Dumping Ground की दुर्गंध पर बॉम्बे हाईकोर्ट की नाराजगी, कहा- मानकों का सख्ती से हो पालन
Quran Law Controversy: क्या आप अपने पति की 4 शादियां करवाएंगी? सना मलिक के बयान पर शाइना एनसी का तीखा सवाल
मुंबई की 25 हजार इमारतों को ओसी देने का प्रस्ताव अटका, स्थायी समिति ने उठाए कई सवाल
शहीद परिवारों को बड़ी राहत, महाराष्ट्र में कृषि भूमि हस्तांतरण पर स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह माफ
मॉल में चलाया जा रहा था अस्पताल
कोविड में माल भी बंद कर दिया गया, बिना इजाजत माल में अस्पताल चलाया जा रहा था, जिसमे आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई जांच में पाया गया कि मॉल के अंदर बिना ओसी के ही अस्पताल चलाया जा रहा था, जो भी परमिशन मिला था उसमें नियमों की धज्जियां उड़ाई गई थी जिस वजह से मॉल को बंद कर दिया गया। मॉल से जुड़े लोगों का कहना है कि एनसीएलटी, कोर्ट का निर्णय आने के बाद सभी लोग पुनर्निर्माण के लिये तैयारी कर रहे हैं।
नई कमेटी करेगी मेंटेनेंस
मौजूदा समय में मॉल का पुराना बोर्ड बदल दिया गया है, मॉल के अंदर मौजूद दुकान मालिक को मिलाकर 8 लोगों का नया बोर्ड गठन किया गया है।
नई कमेटी के माध्यम से माल की रूपरेखा बदल जाएगी। पूरे माल को तोड़कर फिर से उस जगह पर माल की नई इमारत बनाई जाएगी और नई कमेटी नई इमारत का मेंटेनेंस करेगी।
भांडुप पश्चिम ड्रीम्स मॉल पिछले पांच वर्षों से बंद है। मॉल के अंदर मौजूद दुकान, हॉल यह एक निजी संपत्ति है। कई तकनीकी कारणों से माल को बंद कर दिया गया है, जिसका हल निकालने के लिए हमने महानगरपालिका और पुलिस विभाग को पत्र भी लिखा है।
– दीपक दलवी, जिला अध्यक्ष, भाजपा
ये भी पढ़ें :- पवई में सुसाइड केस निकला कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, पति ने 6.7 लाख की सुपारी देकर कराई पत्नी की हत्या
एनसीएलटी का आर्डर आ गया है। वाधवान फैमली का बोर्ड बदल गया है, शॉप्स ऑनर्स को मिलाकर 8 लोगों का नया बोर्ड और नई कमेटी भी बन गई है। अब हम कागजी प्रक्रिया और कन्वेंशन कर के पूरे मॉल को तोड़ कर रिडेवलपमेंट करेंगे। जल्द ही इस जगह पर नया बदला हुआ मॉल बनेगा।
– गुरुदास चोपडेकर, बोर्ड डायरेक्टर, असोसिएशन प्रेसिडेंट
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए दयाशंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
