BEST कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मुंबई में यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें; 26 तोड़फोड़ की घटनाएं दर्ज
BEST Strike Mumbai Bus Services: बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। बस सेवाएं लगभग ठप होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई में BEST हड़ताल से परेशान यात्री (सौ. नवभारत )
BEST Strike Mumbai Bus Services News: निजीकरण के विरोध में बेस्ट संयुक्त श्रमिक कार्रवाई समिति द्वारा 18 जून की मध्यरात्रि से शुरू की गई बेमियादी हड़ताल से मुंबई में बस सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। इस हड़ताल से मानों मुंबई में ब्रेक लग गया था।
शुक्रवार को केवल 48 बसें सड़कों पर उतर सकीं, जिससे मुंबईकरों को ऑटो और टैक्सी का सहारा लेना पड़ा। कुर्ला डिपो सहित कई डिपो बंद रहे, जबकि 26 स्थानों पर बसों पर पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई।
बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को दादर स्टेशन सहित कई प्रमुख स्थानों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बस सेवाएं ठप रहने से यात्रियों को ऑटो और टैक्सी का सहारा लेना पड़ा, जहां लंबी कतारों के साथ अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतें भी सामने आईं।
सम्बंधित ख़बरें
नगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
छत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
घाटकोपर में देवनार जाने वाली मार्ग क्रमांक 382 की यात्रियों से भरी बस को बीच रास्ते में खाली कराया गया, जबकि कुछ डिपो से निकली बसों को भी रोक दिया गया। बेस्ट के 10 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। रोज 25 लाख यात्री बस सेवाओं का उपयोग करते हैं।
2,766 बसों के बेड़े में से शुक्रवार को केवल 48 बसें ही संचालित हो सकीं, जिनमें 9 बेस्ट की और 39 वेट-लीज बसें थीं। बेस्ट जनसंपर्क विभाग के अनुसार हड़ताल के दौरान 10 पथराव, 10 बसों को रोकने, 3 बसों के टायरों की हवा निकालने और 3 बसों के शीशे तोड़ने सहित कुल 26 घटनाएं दर्ज की गईं।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने डिपो, कर्मचारी कॉलोनियों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है। मालवणी डिपो के एक युवा कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर मुंडे के रूप में हुई है।
तब तक जारी रहेगी बेस्ट हड़ताल – संयुक्त कृति समिति
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक और बेस्ट संयुक्त कृति समिति के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई, लेकिन इसके बावजूद यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने से इनकार कर दिया। बेस्ट यूनियन नेता उदय आंबोलकर ने कहा कि परिवहन मंत्री के साथ हुई चर्चा केवल पहला चरण है और इसे उच्च्च स्तर तक ले जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि हमने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस या उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक की मांग की है। परिवहन मंत्री के साथ हुई चर्चा को आगे बढ़ाकर अंतिम रूप दिया जाना चाहिए, जब तक मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक नहीं होती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। यह कर्मचारियों के अस्तित्व का सवाल है और सभी 12 यूनियने इस लड़ाई में एकजुट है।
सरकार की हड़ताल समाप्त करने की अपील
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कर्मचारियों से हडताल चापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत जारी है और समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में अमराठी ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी सीखना अनिवार्य, 15 अगस्त के बाद होगी कार्रवाई
आगामी विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता और दोनों उपमुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर अंतिम समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, बेस्ट मुंबई की जीवनरेखा है, वहीं 48 हजार से अधिक कर्मचारी इस संस्था से जुड़े हुए है। ऐसे में हड़ताल के कारण आम नागरिकों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगो, वरिष्ठ नागरिकों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, कर्मचारियों को आम नागरिकों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए बातचीत जारी रहने के दौरान काम पर लौटना चाहिए।
