मुंबई में गणेश मंडलों के लिए BEST ने जारी की बिजली गाइडलाइन, 11 शर्तों के बाद ही मिलेगा अस्थायी कनेक्शन

Ganeshotsav Electricity Guidelines: गणेशोत्सव के लिए BEST ने बिजली गाइडलाइन जारी की है। मंडलों को temporary बिजली कनेक्शन के लिए 11 शर्तों का पालन और ELCB परीक्षण रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य होगा।
Mumbai: BEST issues electricity guidelines for Ganesh Mandals
बेस्ट गणेशोत्सव बिजली गाइडलाइनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mumbai Ganesh Mandal Temporary Power Connection: गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच गणेश मंडलों के लिए बेस्ट ने बिजली कनेक्शन को लेकर 'बिजली गाइडलाइन' जारी कर दी है। मंडप में रोशनी जगाने से पहले मंडलों को 11 जरूरी शर्तों की कसौटी से गुजरना होगा। ऑनलाइन आवेदन, जगह मालिक की अनुमति, मनपा और पुलिस की मंजूरी, विद्युत निरीक्षक को दिए आवेदन की प्रति, मान्यता प्राप्त ठेकेदार की परीक्षण और ईएलसीबी रिपोर्ट जैसे दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं। बेस्ट ने मंडलों से समय रहते आवेदन कर सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है।

बेस्ट के सभी ग्राहक सेवा विभागों में अस्थायी बिजली आपूर्ति के आवेदन स्वीकार करने के लिए सुविधा कक्ष शुरू किए गए हैं। आवेदन में मंडल का नाम, पूरा पता, बिजली की जरूरत की अवधि, जिम्मेदार प्रतिनिधि का नाम और मोबाइल नंबर के साथ बैंक खाते की पूरी जानकारी देनी होगी। आवेदन पर मंडल की मुहर तथा सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वीकार करने वाला हमीपत्र भी देना होगा।

मंडल को एनआईएफटी के लिए निर्धारित प्रपत्र भरना होगा। वास्तविक बिजली खपत के आधार पर बिल का समायोजन करने के बाद अनामत राशि में बची रकम मंडल के बैंक खाते में जमा की जाएगी। एनआईएफटी प्रपत्र नहीं भरने पर अनामत राशि का रिफंड चेक से 60 दिनों में किया जाएगा। जहां गणेश मंडप लगाया जाना है, वहां के जगह मालिक या गृहनिर्माण संस्था की अनुमति अनिवार्य होगी। इसके साथ विद्युत निरीक्षक की अनुमति अथवा संबंधित कार्यालय में किए गए आवेदन की प्रति भी जमा करनी होगी।

बिजली की वायरिंग में जरा सी भी लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

बेस्ट ने विद्युत सुरक्षा पर खास जोर दिया है। मंडलों को मान्यता प्राप्त विद्युत ठेकेदार से विद्युत भार का आकलन करवाकर परीक्षण रिपोर्ट जमा करनी होगी। ईएलसीबी परीक्षण रिपोर्ट भी अनिवार्य होगी। मंडप में भारतीय विद्युत नियमों के अनुसार वायरिंग करवानी होगी। जमीन पर विद्युत तार नहीं बिछाए जा सकेंगे। स्ट्रीट लाइट के खंभों पर तार लपेटने तथा असुरक्षित तरीके से तार जोड़ने से भी बचना होगा।

मनपा की एनओसी जरूरी

सड़क या फुटपाथ पर मंडप लगाने वाले मंडलों को बीएमसी से मंडप निर्माण संबंधी अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होगा। इसके अलावा संबंधित पुलिस थाने की अनुमति की इस वर्ष या पिछले वर्ष की प्रति भी आवेदन के साथ देनी होगी। अनुमति उपलब्ध नहीं होने पर इस वर्ष पुलिस थाने में किए गए आवेदन की रसीद की छायाप्रति जमा करनी होगी।

पुराना बिजली बकाया, तो पहले करना होगा भुगतान

जिस केबिन में अस्थायी मीटर चाहिए, वहां के किसी एक विद्युत मीटर का चालू बिजली बिल आवेदन के साथ देना होगा। मंडल को विद्युत बिल भुगतान का गारंटी पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। पिछले वर्ष के बिजली बिल अथवा अन्य विद्युत देयकों की बकाया राशि होने पर उसका भुगतान करना आवश्यक होगा।।

Mumbai: BEST issues electricity guidelines for Ganesh Mandals
नवी मुंबई में AI आधारित प्रहरी कमांड सेंटर का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन, 4,225 कैमरों से होगी निगरानी

फीस से लेकर मीटर डिपॉजिट तक तय

  • आवेदन पंजीकरण शुल्क: सिंगल फेज 10 और थ्री फेज 15

  • कनेक्शन शुल्क: सिंगल फेज 150 और थ्री फेज 200, कनेक्शन व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने पर वास्तविक खर्च

  • अनामत राशि: वर्ष 2025 के गणेशोत्सव के बिजली बिल की राशि अथवा नए मंडलों के लिए 20 प्रतिदिन प्रति किलोवाट

  • मीटर अनामत: सिंगल फेज 3,500, थ्री फेज 4,500 (60) किलोवाट तक) और सीटी मीटर 10,000 (60 किलोवाट से अधिक)

1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की दरें

  • 0-100 यूनिट के लिए स्थिर शुल्क 135, ऊर्जा शुल्क 2।02 और व्हीलिंग शुल्क 1.82 प्रति यूनिट

  • 101-300 यूनिट के लिए क्रमश: 202.50, 5.35 और 1.82; 301-400 यूनिट के लिए 202.50, 10.04 और 1.82

  • 400 से अधिक यूनिट के लिए 240, 12.25 और 1.82 प्रति यूनिट निर्धारित

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com