मुंबई में BEST ने बदले 23 बस रूट, 8 सामान्य बसें अब एसी सेवा में बदलेंगी
Mumbai में BEST ने 23 बस रूटों में बदलाव और 8 सामान्य बसों को एसी सेवा में बदलने की घोषणा की। साथ ही वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से CSMT तक नई A-101 बस सेवा शुरू होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
बेस्ट बस (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai BEST Bus Route Change: बेस्ट उपक्रम के बेड़े में नई इलेट्रिक वातानुकूलित (एसी) बसों को शामिल किए जाने के बाद, कई बस सेवाओं के समय और रूट में बदलाव किये गये हैं। शहर क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों की 23 बसों के रूटों में शनिवार यानी आज से परिवर्तन किया जा रहा है।
साथ ही, आठ बस रूटों पर चलने वाली सामान्य बसों को अब एसी बसों में परिवर्तित किया जाएगा। बेस्ट ने बढ़ती यात्रियों की संख्या और मुंबईकरों की यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने के लिए दो दिन पहले 157 एसी बसों का लोकार्पण किया था।
इन बसों को मौजूदा समय-सारिणी में समायोजित किया गया है, जिसके अनुसार 23 बस रूटों में बदलाव किये गये हैं। इनमें A-1, A-6, A-30,C-40, A-45, A-49, A-458, A- 69, A-77, A-78, A-171, 235, 307 जैसी बस सेवाएं शामिल हैं। इसके साथ ही, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (भाटिया बाग) के बीच A-101 नामक नई बस सेवा शुरू की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
परिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
मध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
घट जाएगा यात्रा का समय, कम होगी भीड़, पनवेल-कर्जत नए रेल कॉरिडोर का काम प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब
ये भी पढ़ें :- Aditi Tatkare Statement- विपक्ष फैला रहा फेक नैरेटिव, महायुति सरकार मज़बूत
एसी बस सेवाओं में परिवर्तित होने वाले रूट
- A-207 मालवणी डिपो से दहिसर चस स्थानक तक
- A-211- बांद्रा बस स्थानक (पश्चिम) से फादर एग्नल आश्रम तक
- A-215- बांद्रा रेक्लेमेशन बस स्थानक से टाटा कॉलोनी तक
- A-399 ट्रॉम्बे से महाराणा प्रताप चौक -(मुलुंड) तक
- A-410- विक्रोली डिपो से महाकाली गुफा तक
- A-604 – कांजूरमार्ग स्टेशन (पश्चिम) से भाडुप स्टेशन (पश्चिम) तक
- A-605 भाडुप स्टेशन (पश्चिम) से टेंभीपाड़ा नाका तक
- A-606 भांडुप स्टेशन (पश्चिम) से अशोक केदारे चौक तक
