Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Weather Update |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Nepal Violence |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BMC ने फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन तय की, बेलासिस ब्रिज दिसंबर 2025 तक तैयार

Mumbai के Sion Flyover के खुलने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। साथ ही बेलासिस ब्रिज इस साल के आखिरी तक यानी दिसंबर के महीने तक खुलने की संभावना की जा रही है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Sep 17, 2025 | 08:28 AM

बेलासिस फ्लाईओवर (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News In Hindi: महानगर के महत्वपूर्ण सायन फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इस ब्रिज का निर्माण 31 मई 2026 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य बीएमसी प्रशासन ने निर्धारित किया है। इसके साथ ही बेलासिस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2025 तक पूरा करने की योजना बीएमसी ने बनाई है।

अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर और संयुक्त पुलिस आयुक्त (परिवहन) अनिल कुंभारे की उपस्थिति में रेलवे लाइनों पर बन रहे फ्लाईओवर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बांगर ने विभिन्न पुल परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया है। सायन फ्लाईओवर के दक्षिण की ओर फुटब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य रेल विभाग कर रहा है, यह कार्य 31 अगस्त 2025 तक पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन काम में देरी हुई। अब रेल प्रशासन ने फुटब्रिज का कार्य 31 अक्टूबर 2025 तक पूरा करने की गारंटी दी है।

15 दिनों में परियोजना प्रभावितों का पुनर्वास

विद्याविहार रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाले ‘एन’ सेक्टर के फ्लाईओवर का काम 31 मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पुल के पूर्वी हिस्से का सारा काम 31 दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। पश्चिमी हिस्से में परियोजना प्रभावितों का पूनर्वास करने के बाद शेष कार्य पूरा होने में 5 महीने लगेंगे।

प्रभावितों के लिए आवासीय फ्लैट तय किए गए हैं। अगले 15 दिनों में वार्ड कार्यालय के माध्यम से परियोजना प्रभावितों का पुनर्वास किया जाएगा। निर्माण कार्य हटाने के बाद पुल का शेष कार्य अगले 5 महीनों में यानी 31 मई 2026 तक पूरा करने का निर्देश बांगर ने दिया है।

ये भी पढ़ें:- Ahilyanagar में हुई मानसून की रीएंट्री, 1 युवक बहा, 26 जानवरों की मौत, 51 घर ढहे

बेलासिस ब्रिज के 12 गर्डर स्थापित

अतिरिक्त मनपा आयुक्त्त बागर के अनुसार लाड़देव-नागपाड़ा और मुंबई सेंट्रल स्टेशन को जोड़ने वाले बेलासिस फ्लाईओवर का काम किया जा रहा है। पुल के रेलवे की तरफ का काम पश्चिम रेलवे कर रहा रहा है। इसके लिंक रोड का निर्माण बीएमसी कर रही है। पहले चरण में रेलवे ठेकेदार ने 10 अगस्त 2025 तक 36 मीटर स्पान के कुल 12 गर्डर लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब रेलवे ने गर्डरों को मजबूत करने, पुल की डेक शीट की डिजाइनिंग, स्लैब कास्टिंग आदि का काम अपने हाथ में लिया है। पूर्व और पश्चिम की तरफ एक-एक पिलर का काम बाकी था, जिसे तेज गति से शुरू कर दिया गया है। निविदा नियमों और शर्तों के अनुसार पुल का निर्माण 31 मई 2026 तक पूरा होना हैं, बीएमसी ने इस फ्लाईओवर का निर्माण 6 महीने पहले यानी 31 दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Bellasis bridge to be ready by december 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 17, 2025 | 08:28 AM

Topics:  

  • hindi news
  • Maharashtra
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

Ahilyanagar में हुई मानसून की रीएंट्री, 1 युवक बहा, 26 जानवरों की मौत, 51 घर ढहे

2

Jalna News: एक ही परिवार को कई बार ‘घरकुल’ का लाभ! डॉ सांसद काले ने दिए निर्देश

3

कांग्रेस का Vote Chori विरोधी हस्ताक्षर अभियान, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

4

जालना-बीड़-नांदेड़ में बारिश का कहर, Ajit Pawar का आश्वासन – किसानों को मिलेगा मुआवज़ा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.