-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bandra East Skywalk Completion Bmc New Year Inauguration
मुंबईकरों को नए साल में मिलेगा तोहफा, बांद्रा ईस्ट स्काईवॉक होगा शुरू, 80% काम पूरा
- Written By: आकाश मसने
Mumbai News: मुंबई के बांद्रा पूर्व स्काईवॉक का 80% काम पूरा हो गया है। बीएमसी ने दावा किया कि दिसंबर तक शेष कार्य खत्म होगा। नए साल पर उद्घाटन की संभावना है।

स्काईवॉक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bandra East Skywalk: बीएमसी के कई प्रोजेक्ट विभिन्न चुनौतियों के कारण समय पर पूरे नहीं होते हैं, ऐसे में यह मुंबईकरों के लिए असुविधा का कारण बन जाता है। बांद्रा पूर्व स्थित स्काईवॉक को वर्ष 2019 में असुरक्षित घोषित किया गया था, जिसके बाद उसे नया बनाने का फैसला बीएमसी ने किया था, लेकिन 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी स्काईवॉक का काम अधूरा है।
बीएमसी का कहना है कि यह स्काईवॉक दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक बनकर तैयार हो जाएगा और नए वर्ष में इसका उद्घाटन किया जा सकता है। 80 प्रतिशत काम हुआ पूरा बीएमसी के एक इंजीनियर ने बताया कि स्काईवॉक का काम लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। शेष बचा हुआ काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
अगले साल होगा उद्घाटन
संभावना जताई जा रही है कि नए वर्ष के अवसर पर इस ब्रिज का उद्घाटन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्काईवॉक के काम का अंतिम चरण शुरू हो गया है। इसे जल्द ही बांद्रा स्टेशन से जोड़ा जाएगा और छत का काम किया जाएगा। इसके बाद लाइटिंग और साइन बोर्ड का काम किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में मानसून कमजोर, राज्य के अधिकांश जिलों में औसत से 80% कम बारिश
MIFF में 17 पुरस्कारों की घोषणा, पोलैंड की ‘सिल्वर’ बनी सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री
‘शिक्षा विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव’, लिबर्टी गार्डन स्कूल का पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन
‘मैं शिवसेना में ही रहूंगा…’, बागी सांसद नागेश पाटिल अष्टिकर का रहस्यमयी बयान; ऑपरेशन टाइगर के बीच बढ़ी उलझन
बता दें कि स्काईवॉक आम जनता के लिए खुलने के बाद बांद्रा पूर्व में प्रतिदिन आने वाले लाखों कर्मचारियों को सहूलियत महसूस होगी। वर्तमान में उन्हें सड़कों पर चलना पड़ता है क्योंकि फूटपाथ पर स्काईवॉक बनाने के लिए लोहे के गर्डर सहित अन्य सामान रखे हुए हैं और फेरीवालों का भी कब्जा है।
83 करोड़ लागत से बनेगा स्काईवॉक
बता दें कि, वर्ष 2019 में मनपा ने स्काईवॉक को बंद कर दिया था कि संचनात्मक ऑडिट में इसकी मरम्मत की सिफारिश की गई थी, मौजूदा संरचना की मरम्मत की लागत अधिक होने के कारण मनपा ने इसे फिर से नया बनाने का फैसला किया। वर्ष 2022 में लगभग 19 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर बढ़ा स्टेशन से आनंद कालेकर मार्ग स्थित कोर्ट तक स्काईवॉक निर्माण का ठेका दिया गया।
संरचना को तोड़ा भी गया, लेकिन काम शुरू होने से पहले बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई। जिसमें नए स्काईवॉक को एमएचडी कार्यालय तक बढ़ाने की मांग की गई।
यह भी पढ़ें:- किसान आंदोलन होगा खत्म? आज CM फडणवीस से मिलेंगे बच्चू कडू, जरांगे के नागपुर पहुंचने से नया ट्विस्ट
इस कारण मनपा ने पहले वाला ठेका रद्द कर दिया और जून 2022 में लगभग 83 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ नया टैंडर निकाला, नई केरुना के अनुसार स्काईवॉक की लंबाई 483 मीटर से बढ़ाकर लगभग 740 मीटर और चौडाई 42 मीटर से बढ़ाकर 6.5 मीटर कर दी गई है।
लगेंगे तीन एस्केलेटर और छाया के लिए शेड
स्काईवॉक में तीन एस्केलेटर और छाया के लिए शेड (कैनोपी) भी लगाया जाएगा। यह स्काईवॉक 2008 में एमएमआरडीए द्वारा बनाया गया था, जिसे बाद में मनपा को सौंप दिया गया। वरिष्ठ नागरिक और बांद्रा (पूर्व) निवासी केपी पुरुषोत्तम नापर द्वारा हाई कोर्ट में दायर याचिका में एफओबी को अनुपलब्धता पर चिंता जताई गई।
20 अगस्त 2025 के आदेश में न्यायमूर्ति गिरीश एस. कुलकर्णी और नायमूर्ति मंजूषा ए. देशपांडे की खंडपीठ ने कहा कि स्थिति काफी गंभीर प्रतीत होती है और वास्तव में हमें दुख होता है कि यात्रियों का जीवन इस तरह की मनपा की लापरवाही के कारण खतरे और असुविधा में डाला जा रहा है।
यात्रियों को न केवल गंदगी भरे माहौल में बल्कि अराजकता और उथल-पुथल भरी परिस्थितियों में चलना पड़ रहा है, क्योंकि न तो सुरक्षित फुटपाथ है और न ही फुटओवर ब्रिज।
Bandra east skywalk completion bmc new year inauguration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Army CDM Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
Jun 21, 2026 | 10:11 PMपेरमिली गांव ने लिया शराबमुक्त बनने का संकल्प, ग्रामसभा में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
Jun 21, 2026 | 10:09 PMChhattisgarh High Court Recruitment 2026: लाइब्रेरी साइंस ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का मौका, 62 हजार तक सैलरी
Jun 21, 2026 | 09:58 PMनागभीड़ नगर परिषद के 13 कर्मचारी नियमितीकरण से वंचित, शासन से लगाई गुहार
Jun 21, 2026 | 09:57 PMनीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
Jun 21, 2026 | 09:56 PMकर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
Jun 21, 2026 | 09:53 PM‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
Jun 21, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














