- Hindi News »
- Travel »
- Indias Longest Glass Skywalk Bridge To Be Built In Visakhapatnam Know Its Features
विशाखापत्तनम में बनेगा भारत का सबसे लंबा ग्लास स्काईवॉक ब्रिज, जानें खासियत
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जल्द ही भारत का सबसे लंबा ग्लास स्काईवॉक ब्रिज बनने वाला है। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट आकर्षित होंगे। कांच का बना यह पुल करीब 50 मीटर लंबा होगा।
- Written By: प्रीति शर्मा

ग्लास ब्रिज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अमरावती: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जल्द ही भारत का सबसे लंबा ग्लास स्काईवॉक ब्रिज बनने वाला है। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट आकर्षित होंगे। इस ग्लास ब्रिज पर खड़े होकर पर्यटक नीले और मीलों तक फैले हुए समुद्र के खूबसूरत नजारे का लुत्फ ले सकते हैं। साथ ही शानदार पहाड़ों का भी आनंद लिया जा सकता है। यह ग्लास ब्रिज प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं होगा।
जानकारी के अनुसार इस ग्लास ब्रिज को बनाने में करीब 6 करोड़ का खर्च होगा। वहीं इसका निर्माण कार्य 18 नवंबर 2024 से शुरु हो गया है। कांच का बना यह पुल करीब 50 मीटर लंबा होगा जिससे समुद्र और पहाड़ियों का आकर्षक नजारा देखने को मिलेगा। बता दें कि इस ग्लास ब्रिज का निर्माण विशाखापत्तनम महानगर क्षेत्र विकास प्रबंधन आरजे एडवेंचर और भारत माता वेंचर के साथ मिलकर किया जा रहा है।
केरल के ग्लास ब्रिज को देगा टक्कर
विशाखापत्तनम में बनने वाला यह ग्लास ब्रिज केरल के वेरामने में स्थित ग्लास ब्रिज को भी टक्कर देगा। केरल के वागामोन में मौजूद ग्लास ब्रिज की लंबाई करीब 40 मीटर है। वहीं विशाखापत्तनम में बन रहे इस नए ब्रिज की लंबाई 50 मीटर होगी। जिसके बाद यह देश का सबसे लंबा ग्लास ब्रिज कहलाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
रिचार्ज के बाद भी लाइट बंद? प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं दिखा तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
Explainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
विशाखापत्तनम ग्लास ब्रिज की खासियत
विशाखापत्तनम में बनने वाले ग्लास ब्रिज बहुत ही अद्भुत और शानदार नजारे पेश करेगा। यह समुद्र और पहाड़ों की खूबसूरती को अनुभव कराने में मदद करेगा। इस ग्लास ब्रिज की लंबाई 50 मीटर होगी। इसे बहुत ही मजबूती के साथ डिजाइन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस ब्रिज पर एक बार में करीब 40 लोग एक साथ खड़े हो सकते हैं। इस ब्रिज को इस तरह तैयार किया गया है कि लोगों की सुरक्षा और रोमांच दोनों बरकरार रहे।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
विशाखापत्तनम के इस ग्लास ब्रिज में एडवेंचर का डबल तड़का लगाने के लिए इस परियोजना में जिप लाइन और स्काई साइक्लिंग ट्रैक को भी शामिल किया गया है। जिसकी लंबाई लगभग 150 मीटर होगी। जिप लाइन्स और स्काई साइकिलिंग को बनाने के लिए इस परियोजना में करीब 2 करोड़ का खर्च आएगा। जिसके बाद पर्यटक शानदार नजारों का लुत्फ ग्लास ब्रिज पर खड़े होकर आसानी से ले पाएंगे।
Indias longest glass skywalk bridge to be built in visakhapatnam know its features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रिचार्ज के बाद भी लाइट बंद? प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं दिखा तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
May 02, 2026 | 03:56 AMAaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
May 02, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
May 01, 2026 | 11:05 PMExplainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
May 01, 2026 | 10:45 PMवाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
May 01, 2026 | 10:45 PM4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
May 01, 2026 | 10:25 PMनागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
May 01, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM










