बांद्रा ईस्ट रेलवे जमीन पर ओबेरॉय रियल्टी की सबसे बड़ी बोली, 5,400 करोड़ में होगा कमर्शियल विकास
Oberoi Realty Highest Bid Mumbai: बांद्रा ईस्ट के प्राइम रेलवे भूखंड के विकास का रास्ता खुल गया है। RLDA की बोली में ओबेरॉय रियल्टी सबसे ऊंची बोलीदाता बनी है। 99 साल की लीज प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
ओबेरॉय रियल्टी (सौ. सोशल मीडिया )
Bandra East Railway Land Auction News: मुंबई के बांद्रा (पूर्व) रेलवे स्टेशन के बाहर स्कायवॉक से दिखाई देने वाला विशाल रेलवे भूखंड अब व्यावसायिक विकास की दिशा में आगे बढ़ गया है। करीब दो दशक से लंबित इस प्राइम जमीन को लेकर हाल ही में हुई बोली प्रक्रिया ने नए विकास की राह खोल दी है।
ओबेरॉय रियल्टी बनी सबसे ऊंची बोलीदाता
4 फरवरी को रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) द्वारा आयोजित नीलामी में ओबेरॉय रियल्टी को सबसे ऊंची बोली लगाने वाला घोषित किया गया। आरएलडीए, जो भारतीय रेलवे की रियल एस्टेट इकाई है, ने पूरी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराया।
रेलवे को मिली 5,400 करोड़ रुपये की बड़ी बोली
आरएलडीए के सूत्रों के अनुसार, इस भूखंड के लिए करीब 5,400 करोड़ रुपये की बोली प्राप्त हुई, जो तय रिजर्व प्राइस से अधिक है। इससे रेलवे को बड़ी आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से अटकी परियोजना के आगे बढ़ने से क्षेत्र में निवेश और विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
फलों-सब्जियों में मिलावट की तो सख्त कार्रवाई, विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी
मंत्री भुजबल ने लंबित कार्यों और विभागीय समन्वय की समीक्षा की ,सावरगांव सिंचन योजना को गति देने के निर्देश
पश्चिम रेलवे का 71 वां रेल सप्ताह, जीएम ने बांटा 28 दक्षता शील्ड
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
99 साल की लीज पर सौंपी जाएगी जमीन
निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह प्राइम भूखंड डेवलपर को 99 साल की लीज पर दिया जाएगा। इसके लिए डेवलपर को प्रारंभिक राशि अग्रिम रूप से जमा करनी होगी। परियोजना के पूरा होने पर बांद्रा (पूर्व) इलाके में बड़े पैमाने पर व्यावसायिक गतिविधियों के बढ़ने और बुनियादी ढांचे के विकास की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें :- BMC Mayor Elections: बहुमत के बावजूद महायुति को चुनौती देंगे ठाकरे बंधु, मैदान में उतरेंगे उम्मीदवार
क्षेत्र के विकास और रोजगार पर असर
विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से इलाके में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, मुंबई के रियल एस्टेट सेक्टर में भी यह परियोजना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है।
