Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बालासाहेब थोराट का बड़ा आरोप, बाेले- फर्जी समाचार फैक्टरी चला रहे CM शिंदे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गणेशोत्सव समारोहों को बंद करने की कोशिश कर रही है। इसके बाद कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने सीएम शिंदे पर निशाना साधा है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 15, 2024 | 05:24 PM

बाला साहेब थोराट (सोर्स: एक्स@bb_thorat)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा था कि विपक्षी दलों ने (सिंधुदुर्ग में) छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने संबंधी घटना को लेकर उनकी सरकार को निशाना बनाया, लेकिन वे कांग्रेस शासित कर्नाटक में पुलिस की उस कार्रवाई पर चुप हैं जिसके तहत गणेश की प्रतिमा को पुलिस के वाहन में रखा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गणेशोत्सव समारोहों को बंद करने की कोशिश कर रही है। इसके बाद कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने सीएम शिंदे पर निशाना साधा है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर ‘फर्जी खबर’ फैलाकर धार्मिक आधार पर विवाद पैदा करने का आरोप लगाया। थोराट ने मुख्यमंत्री शिंदे के उस बयान के एक दिन बाद यह टिप्पणी की है जिसमें उन्होंने कहा था कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार गणेश उत्सव समारोह को बंद करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें:– ठाणे : आनंद दिघे आश्रम में नोट लुटाने वाले शिवसेना नेताओं पर CM शिंदे का एक्शन, दोनों पार्टी से निष्कासित

कर्नाटक का वीडियाे हुआ था वीडियो

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कर्नाटक पुलिस प्रदर्शनकारियों से कथित तौर पर गणेश प्रतिमा छीनकर उसे पुलिस के वाहन में रखती हुई दिखाई दे रही है। थोराट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि ”मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री केवल एक ही काम कर रहे हैं और वह है लगातार फर्जी खबरें फैलाकर फर्जी कहानी गढ़ना।

यह भी पढ़ें:– नितिन गडकरी को जब मिला था प्रधानमंत्री बनने का ऑफर, लेकिन वफादारी ने रोका

कांग्रेस नेता बालासाहेब थाेराट ने सवाल किया कि क्या वे ‘फर्जी समाचार फैक्टरी’ चला रहे हैं। थोराट ने कहा कि इससे पहले उन्होंने राहुल गांधी के आरक्षण संबंधी बयान का विरोध किया था, जबकि उन्होंने वह बयान नहीं दिया था। उन्होंने दावा किया कि ”कर्नाटक में जो घटना हुई ही नहीं है, उसके बारे में फर्जी खबरें फैलाकर राज्य में धार्मिक विवाद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।” थोराट ने कहा कि ”प्रदेश की जनता समझदार है और आपके झूठे विमर्श के साथ-साथ आपकी सरकार भी उखाड़ फेंकेगी।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Balasaheb thorat blame eknath shinde of spreading fake news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2024 | 05:24 PM

Topics:  

  • Congress
  • Eknath Shinde

सम्बंधित ख़बरें

1

Digvijay Singh के बेटे को पार्टी में मिली बड़ी कमान, राहुल गांधी का किया धन्यवाद

2

20 पार्टियों ने बनाया प्लान…ज्ञानेश पर होगा तगड़ा ‘प्रहार’, गोगोई बोले- सही समय का इंतजार

3

कांग्रेस और चुनाव आयोग का कलेश, गौरव गोगोई के निशाने पर ज्ञानेश

4

दिल्ली में होगी दक्षिण की जंग, सीपी राधाकृष्णन के खिलाफ ‘INDIA’ की तिरुचि एन सिवा के नाम पर मुहर!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.