-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Action On Self Notes Scattered In Anand Dighe Ashram And Expulsion Of Shiv Sena
ठाणे : आनंद दिघे आश्रम में नोट लुटाने वाले शिवसेना नेताओं पर CM शिंदे का एक्शन, दोनों पार्टी से निष्कासित
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
ठाणे: शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सियासी गुरु दिवंगत आनंद दिघे की तस्वीर के सामने कुछ लोगों के नाचने और नोट बरसाने का वीडियो सामने आने के बाद पार्टी की ठाणे इकाई के दो पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। आनंद दिघे आश्रम को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गुरुस्थान माना जाता है।
यह घटना बीते 12 सितंबर को गणेश उत्सव के समय की है। एक वीडियो में कुछ स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता आनंद आश्रम में दिघे की तस्वीर के सामने नाचते और पैसे बरसाते नजर आ रहे हैं। इसी आनंद आश्रम के एक कमरे में आनंद दिघे रहते थे। आनंद आश्रम में हुई इस घटना से आक्रोश फैल गया था। आनंद दिघे की तस्वीर के सामने नोट उड़ाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसको लेकर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने शिंदे गुट पर जोरदार हमला बोला था।
दिघे आनंद आश्रम से शिवसेना की ठाणे इकाई का संचालन करते थे। इस वीडियो की क्लिप बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मुख्यमंत्री शिंदे और ठाणे से सांसद नरेश म्हास्के ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई और इसे ‘‘बेहद अप्रिय” बताया। इस पत्र में लिखा है कि दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे का ठाणे में आनंदश्रम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ-साथ शिवसैनिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
सम्बंधित ख़बरें
PK से मुलाकात पड़ी भारी? सुनेत्रा पवार से नहीं मिले अमित शाह, फडणवीस-शिंदे संग की बैठक; NDA में पड़ी दरार!
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
मुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा
30 हफ्तों में तैयार होगा मुंबई 3.0 का मास्टर प्लान, CM की उपस्थिति में हुई सिंगापुर की कंपनी से करार
उन्होंने कहा कि दिघे जिस सम्मानजनक तरीके से इस प्रकार के उत्सवों को मनाते थे यह घटना उसके विपरीत है। म्हास्के द्वारा शनिवार रात को जारी आदेश के अनुसार इस मामले में पार्टी के दो पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। आदेश में बर्खास्त किए गए पदाधिकारियों के पदों के बारे में नहीं बताया गया। CM शिंदे की पार्टी ने ऐसे समारोहों के दौरान संयमित आचरण की आवश्यकता पर जोर दिया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Action on self notes scattered in anand dighe ashram and expulsion of shiv sena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ragi Recipes: रागी बोरिंग नहीं! स्वाद और सेहत से भरपूर है; जानिए रागी की 10 आसान रेसिपीज
Aug 10, 2026 | 11:17 AMSawan 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंज उठी काशी
Aug 10, 2026 | 11:17 AMनवभारत संपादकीय: NEET-UG पेपर लीक, तकनीकी खामियों से हुआ खेल; CBI चार्जशीट में NTA पर सवाल
Aug 10, 2026 | 11:13 AMगढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आश्रम स्कूल में सो रही 3 छात्राओं की सांप के काटने से मौत; 3 अन्य अस्पताल में भर्ती
Aug 10, 2026 | 11:04 AMपहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया को राहत, शुभमन गिल की चोट पर बॉलिंग कोच ने साईराज बहुतुले ने दिया बड़ा अपडेट
Aug 10, 2026 | 11:03 AM73 साल के इस डायरेक्टर पर लगा रेप का आरोप, 40 साल छोटी एक्ट्रेस ने कहा- नशा देकर बनाया अश्लील वीडियो
Aug 10, 2026 | 11:02 AMभारत माता की जय- वंदे मातरम के नारों से गूंजा चौमुहां, तिरंगा बाइक यात्रा को कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Aug 10, 2026 | 10:58 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














