-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bal Thackeray Memorial Will Be Completed By 2026
बाल ठाकरे स्मारक का चरण हुआ पूरा, उद्धव ठाकरे ने बताया कब बनकर हो जाएगा तैयार
- Written By: आकाश मसने
शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का राष्ट्रीय स्मारक का पहला चरण पूरा हो गया है। उद्धव ठाकरे और पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को इसका निरीक्षण किया। यह स्मारक कब तक बनकर तैयार हो जाएगा इसकी भी जानकारी दी...

बाल ठाकरे स्मारक का निरीक्षण करने पहुंचे उद्धव ठाकरे व अन्य (सोर्स: एक्स@ShivSenaUBT_)
मुंबई: हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की 23 जनवरी को जयंती है। इसके पहले शिवसेना (यूबीटी) ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक का पहला चरण के पूरा हो गया है।
शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इसका निरीक्षण किया और यह जानकारी दी। इस दौरान युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे, शिवसेना (यूबीटी) के नेता सुभाष देसाई, दिवाकर रावते, सांसद अनिल देसाई, विधायक सुनील प्रभु, सुनील शिंदे, महेश सावंत, श्रद्धा जाधव, स्नेहल आंबेकर सहित अन्य उपस्थित थे।
पक्षप्रमुख मा. श्री. उद्धवसाहेब ठाकरे ह्यांनी आज हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारकाच्या पूर्ण झालेल्या पहिल्या टप्प्याच्या कामाची माहिती पत्रकारांना दिली. ह्यावेली युवासेनाप्रमुख शिवसेना नेते आमदार आदित्य ठाकरे, शिवसेना नेते सुभाष देसाई, शिवसेना नेते दिवाकर… pic.twitter.com/jI19hiE1wZ — ShivSena – शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) January 10, 2025
23 जनवरी को बालासाहेब की जयंती
उद्धव ठाकरने बताया कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का राष्ट्रीय स्मारक 2026 में उनकी जन्मशती वर्ष की शुरुआत से पहले पूरा हो जाएगा। बता दें कि बाल ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को हुआ था और 17 नवंबर 2012 को उनका निधन हो गया था।
2026 में होगा पूरा
शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख ने प्रेसवार्ता में कहा कि शताब्दी वर्ष 23 जनवरी 2026 को शुरू होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि “राष्ट्रीय स्मारक परियोजना शताब्दी वर्ष की शुरुआत से पहले पूरी हो जाएगी। पहला चरण पूरा हो चुका है जिसमें महापौर बंगले, शिवाजी पार्क के पास के तहखाने में भूमिगत कक्ष का निर्माण शामिल है।”
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
‘रात तक साथ थे, सुबह बदल गया फैसला’, सचिन अहिर शिंदे गुट में शामिल; सुनील शिंदे ने नेतृत्व पर उठाए सवाल
मेरी शुभकामनाएं, सचिन अहीर ने शिंदे गुट में जाने से पहले उद्धव को भेजे संदेश में क्या कहा?
ऑपरेशन टाइगर पर फिर चर्चा, उद्धव पर तुमाने का हमला, बोले- अब नहीं, पहले मांगनी चाहिए थी माफी
दूसरा चरण में इन घटनाओं लाया जाएगा सामने
ठाकरे ने कहा कि दूसरे चरण में शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन और प्रमुख घटनाओं को सामने लाया जाएगा तथा इससे जुड़े कार्यों के लिए जल्द ही निविदा जारी की जाएगी। उन्होंने ने कहा कि स्मारक का निर्माण एक चुनौती रहा है क्योंकि बंगला समुद्र के करीब है और इसपर तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) मानदंड भी लागू होते हैं।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इसके अलावा उद्धव ठाकरे ने कहा कि बंगला एक विरासत संरचना है, जिसे संरक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि महापौर का बंगला बालासाहेब के दिल के करीब था।
काेई पेड़ नहीं काटा गया
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने स्मारक के निर्माण के पर्यावरण-अनुकूल तरीके पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस परियोजना के लिए कोई पेड़ नहीं काटा गया। उन्होंने ने कहा कि “वास्तव में अधिक पेड़ लगाए गए हैं। वर्तमान में पेड़ों की संख्या 211 से बढ़कर 233 हो गई है। परिसर में बहुत हरियाली है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bal thackeray memorial will be completed by 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














