Asmita Mishra Death Case में बड़ा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने जांच CBI को सौंपी
मालाड की Asmita Mishra Death Case में बॉम्बे हाईकोर्ट ने गंभीर विसंगतियों को देखते हुए जांच CBI को सौंप दी है। परिवार ने शुरू से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी।
- Written By: अपूर्वा नायक
अस्मिता मिश्रा (सौ. सोशल मीडिया )
Asmita Mishra Death Case SBI Probe: मालाड निवासी समाजसेवी अमर मिश्रा की बेटी अस्मिता मिश्रा (26) की संदिग्ध मौत के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंप दी है।
न्यायाधीश सारंग कोतवाल और संदेश पाटिल की खंडपीठ ने 16 अप्रैल को यह आदेश देते हुए कहा कि मामले में कई गंभीर विसंगतियां हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
बता दें कि अस्मिता की शादी नवंबर 2021 में मीरा रोड निवासी अभय मिश्रा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मीरारोड का फ्लैट ट्रांसफर और 35 लाख रुपए मूल्य के डायमंड की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों को मारने पर शिक्षकों पर कार्रवाई, तो पुलिस पर क्यों नहीं? दिल्ली में लाठीचार्ज से भड़के राज ठाकरे
लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती
अन्ना हजारे की तरह भाजपा के हाथों का मोहरा न बनें सोनम वांगचुक – कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का केंद्र पर हमला
मोतीलाल नगर पुनर्विकास: म्हाडा ने किया बड़ा ऐलान, परियोजना का पूरा नियंत्रण रहेगा अपने पास
Asmita Mishra Death Case में थे चोट के निशान
22 फरवरी 2023 को अस्मिता ने पिता को फोन कर मारपीट और तलाक के दबाव की जानकारी दी थी, जबकि 24 फरवरी को पति ने उसके फांसी लगाने की सूचना दी। परिजनों ने शव पर चोट के निशान होने, पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विरोधाभास तथा पुलिस की शुरुआती लापरवाही पर सवाल उठाए थे। विरोध के बाद काशीमीरा पुलिस ने दहेज सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ससुर मनीष मिश्रा, सास प्रेमलता मिश्रा, ननद पायल मिश्रा, ननद पूर्णिमा मिश्रा और देवर जयराज मिश्रा को गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें :- स्थायी समितियों का गठन अटका, Thane Municipal Corporation में सहयोगी दलों के बीच बढ़ी खींचतान
बॉम्बे हाईकोर्ट में पिटीशन दाखिल की थी
पति अभय मिश्रा को बॉम्बे हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पूर्व जमानत मिल गई थी। अमर मिश्रा चाहते थे कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो और वे लगातार पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। एड। घनश्याम उपाध्याय के मार्फत सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में पिटीशन दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने पाया कि रिपोर्ट में कई खामियां है।
