आदिवासी परिवार के घर दिवाली मनाने पहुंचे मंत्री आशीष शेलार, 389 परिवारों को बांटे कृषि उपकरण

Ashish Shelar Tribal Families Diwali Celebration: आशीष शेलार ने रायगढ़ के आखाडवाड़ी में आदिवासी परिवार के साथ दिवाली मनाई। सात बस्तियों के 389 परिवारों को कृषि उपकरण बांटे।
ashish shelar diwali tribal families raigad panvel farmers
आशीष शेलार(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मंत्री आशीष शेलार ने रायगढ़ में आदिवासी परिवार के साथ दिवाली मनाई।

  • कार्यक्रम के दौरान सात आदिवासी बस्तियों के 389 परिवारों को कृषि उपकरण बांटे गए।

  • मंत्री ने पनवेल तालुका के किसानों को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई।

Ashish Shelar Raigad Visit: महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने रायगढ़ जिले के कर्नाला स्थित आखाडवाड़ी में आदिवासी परिवारों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने आदिवासी परिवार के घर जाकर सहपरिवार दिवाली का फराल किया।

शेलार ने कहा कि मां के निधन के बाद पिछले 10 से 12 वर्षों में दिवाली का त्योहार उन्हें मन से उतना आनंददायक नहीं लगा था, लेकिन आज कई वर्षों बाद उन्होंने दिवाली का असली आनंद महसूस किया।

मंत्री आशीष शेलार कलेगांव ग्राम पंचायत की सीमा में आने वाली आखाडवाड़ी आदिवासी बस्ती में रोशन वाघमारे के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ दिवाली का पारंपरिक फराल किया और बचपन की यादें साझा कीं। इस मौके पर उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों से बातचीत भी की।

सात आदिवासी बस्तियों के 389 परिवारों को कृषि उपकरण

कार्यक्रम के दौरान सात आदिवासी बस्तियों के कुल 389 परिवारों को खेती के काम आने वाले उपकरण वितरित किए गए। मंत्री आशीष शेलार ने आदिवासी समाज की लोककला, पारंपरिक नृत्य और गायन को संरक्षित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय का प्रकृति के साथ गहरा संबंध है। उनकी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही समाज के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी।

ashish shelar diwali tribal families raigad panvel farmers
EXPLAINER: सरकार का खेल और गोकुल में उड़ा गुलाल, दूध संघ चुनाव में महायुति कैसे बनी हारकर जीतने वाली बाजीगर?

पनवेल के किसानों को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाएंगे

आशीष शेलार ने कहा कि पनवेल तालुका के किसानों को भी सूखाग्रस्त घोषित किया जाना चाहिए। इसके लिए वह मंत्रिमंडल की बैठक में मांग उठाएंगे। कार्यक्रम के बाद मंत्री शेलार और अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिरढोण स्थित खेतों का दौरा कर फसलों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सूखे के कारण परेशानियों का सामना कर रहे किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं।

ashish shelar diwali tribal families raigad panvel farmers
CM फडणवीस से लेकर राहुल गांधी तक कर रहे हैं हस्तक्षेप, क्यों महत्वपूर्ण है कोल्हापुर के गोकुल दूध संघ का चुनाव

इस कार्यक्रम में विधायक प्रशांत ठाकुर, विधायक महेश बालदी, पनवेल के महापौर नितिन पाटील, जिला परिषद अध्यक्ष मंगेश वाकडीकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।